केरल बाढ़: पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए आप MLA-MP, राहत कोष में देंगे एक महीने की सैलेरी

By भाषा | Published: August 18, 2018 04:57 PM2018-08-18T16:57:29+5:302018-08-19T13:31:52+5:30

दिल्ली के मुख्यमंत्री और ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कल सरकार की तरफ से 10 करोड़ रुपये केरल में राहत कार्य के लिए देने की घोषणा की।

Kerala flood mp and mla to contribute 1 month salary in relief fund | केरल बाढ़: पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए आप MLA-MP, राहत कोष में देंगे एक महीने की सैलेरी

अरविंद केजरीवाल

नई दिल्ली, 18 अगस्त: आम आदमी पार्टी (आप) के सभी सांसद, विधायक और मंत्री केरल में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए एक महीने का वेतन देंगे। केरल में भयावह बाढ़ से 194 लोगों की मौत हो चुकी है। दिल्ली के मुख्यमंत्री और ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कल सरकार की तरफ से 10 करोड़ रुपये केरल में राहत कार्य के लिए देने की घोषणा की।

केजरीवाल ने शनिवार को अपने एक ट्वीट कहा में,‘‘आप के सभी विधायक, सांसद और मंत्री केरल के लिए एक महीने का वेतन दे रहे है।’’ केजरीवाल ने जनता से आपदाग्रस्त राज्य की मदद करने की अपील की। मुख्यमंत्री ने केरल के अपने समकक्ष पिनारयी विजयन से भी बात की।




मुख्यमंत्री ने कल ट्वीट किया,‘‘केरल के मुख्यमंत्री से बात की। दिल्ली सरकार दस करोड़ रुपये का सहयोग कर रही है। मैं हर किसी से केरल में अपने भाइयों और बहनों की मदद करने की अपील करता हूं।’’ उल्लेखनीय है कि केरल में आठ अगस्त से भयावह बाढ़ से 194 लोगों की मौत हो चुकी हैं। 3.14 लाख से अधिक लोगों को राहत शिविरों में ले जाया गया है।

Web Title: Kerala flood mp and mla to contribute 1 month salary in relief fund

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे