केरल बाढ़ में अब तक 417 लोगों की मौत, सीएम विजयन ने लोगों से मांगा नुकसान का विवरण

By भाषा | Published: August 25, 2018 02:15 AM2018-08-25T02:15:32+5:302018-08-25T02:15:32+5:30

मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन बाढ़ राहत सहायता को लेकर केरल के लिए अलग पैमाना अपनाए जाने का सलाह दिया है।

kerala flood: death toll 417, CM P Vijayan seeks details of loss from people | केरल बाढ़ में अब तक 417 लोगों की मौत, सीएम विजयन ने लोगों से मांगा नुकसान का विवरण

केरल बाढ़ में अब तक 417 लोगों की मौत, सीएम विजयन ने लोगों से मांगा नुकसान का विवरण

तिरुवनंतपुरम, 25 अगस्त: केरल में बारिश व बाढ़ की वजह से अब तक 417 लोग जान गंवा चुके हैं। मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सैकड़ों लोग राहत शिविरों से घरों को लौट रहे हैं। इसके साथ ये भी बताया कि फिर भी अभी 8.69 लाख लोग 2,787 राहत शिविरों में हैं। विजयन ने मीडिया से कहा कि 29 मई से मानसून की बारिश शुरू होने से मौतें होनी शुरू हो गईं थीं लेकिन आठ अगस्त से 265 लोगों के मौत होने की सूचना है, जब मूसलाधार बारिश की वजह से राज्य में भयावह बाढ़ आ गई। 

मुख्यमंत्री पी. विजयन ने ये भी कहा कि बाढ़ राहत सहायता को लेकर केरल के लिए अलग पैमाना अपनाया जाना चाहिए, क्योंकि राज्य को बड़े पैमाने पर हुए नुकसान की तुलना किसी भी समय पर किसी अन्य राज्य को हुई क्षति से नहीं की जा सकती। इस महीने की शुरुआत से भीषण बाढ़ और भूस्खलन के कारण केरल में हुए नुकसान का ब्योरा देते हुए उन्होंने कहा कि नुकसान का शुरुआती आकलन करीब 20,000 करोड़ रुपए है जो 2018-19 के लिए राज्य के वार्षिक योजना आकार के बराबर है।

केरल की स्थिति को अलग बताने के अपने रुख को सही ठहराने के लिए विजयन ने कहा कि राज्य की जनसंख्या घनी है और पूरे राज्य में अच्छी सड़कें, संचार नेटवर्क और अस्पताल जैसी आधारभूत सुविधाएं थीं। लिहाजा, बाढ़ के कारण काफी नुकसान हुआ है और यह ऐसी चीज है जिसकी तुलना किसी भी समय पर किसी अन्य राज्य को हुई क्षति से नहीं की जा सकती। 

मुख्यमंत्री ने अपील की कि बाढ़ राहत सहायता को लेकर राज्य के लिए अलग पैमाना अपनाया जाना चाहिए। उन्होंने बाढ़ से हुए नुकसान के पैमाने पर जोर ऐसे समय में दिया है जब बाढ़ प्रभावित राज्य के लिए विदेशी मदद स्वीकार करने को लेकर गतिरोध बना हुआ है।

मुख्यमंत्री ने आज अपने बयान में कहा, ‘‘हम तहेदिल से इस तथ्य पर गौर करते हैं कि यूएई से लेकर कतर तक कई विदेशी देश सहायता के अपने वादे के साथ आगे आए हैं।’’ विजयन ने केंद्र की ओर से 100 करोड़ रुपए तत्काल जारी किए जाने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से घोषित 500 करोड़ रुपए की अंतरिम मदद का भी जिक्र किया।  केंद्र केरल के लिए 600 करोड़ रुपए पहले ही जारी कर चुका है। 

Web Title: kerala flood: death toll 417, CM P Vijayan seeks details of loss from people

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे