RSS का उद्देश्य भारत को 'हिंदू राष्ट्र' में तब्दील करना है, केरल सीएम विजयन ने कहा- अल्पसंख्यकों को राष्ट्र का शत्रु मानता है संघ

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: January 27, 2023 07:27 AM2023-01-27T07:27:41+5:302023-01-27T07:33:38+5:30

केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने आरोप लगाया कि केंद्र की सत्ताधारी पार्टी एक ऐसे राजनीतिक समूह की अनुयायी है जिसने स्वतंत्रता संग्राम में भाग नहीं लिया। 

Kerala CM pinarayi Vijayan said RSS aims to convert India into Hindu Rashtra | RSS का उद्देश्य भारत को 'हिंदू राष्ट्र' में तब्दील करना है, केरल सीएम विजयन ने कहा- अल्पसंख्यकों को राष्ट्र का शत्रु मानता है संघ

RSS का उद्देश्य भारत को 'हिंदू राष्ट्र' में तब्दील करना है, केरल सीएम विजयन ने कहा- अल्पसंख्यकों को राष्ट्र का शत्रु मानता है संघ

Highlightsविजयन के इस बयान को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उनकी कड़ी आलोचना की है।विजयन ने कहा कि इस समय संविधान पर हमला हो रहा है।

तिरुवनंतपुरमः  केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर मुसलमानों और ईसाइयों को 'राष्ट्र का दुश्मन' मानने का आरोप लगाया और कहा कि इस तरह के विभाजनकारी कार्यों के खिलाफ सभी लोगों को एकजुट होना चाहिए।

विजयन के इस बयान को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उनकी कड़ी आलोचना की है। विजयन ने कहा कि संविधान, जो जातिगत भेदभाव और धार्मिक घृणा के खिलाफ लड़ने का सबसे अच्छा हथियार है, उस पर इस समय हमला हो रहा है।

मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि संघ परिवार और आरएसएस ने यह स्पष्ट कर दिया है कि उनका उद्देश्य भारत को 'हिंदू राष्ट्र' में तब्दील करना है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र की सत्ताधारी पार्टी एक ऐसे राजनीतिक समूह की अनुयायी है जिसने स्वतंत्रता संग्राम में भाग नहीं लिया। 

Web Title: Kerala CM pinarayi Vijayan said RSS aims to convert India into Hindu Rashtra

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे