केरल के इडुक्की में बड़ी घटना, भारी बारिश के बाद भूस्खलन से पांच की मौत, करीब 80 लोगों के फंसे होने की आशंका

By विनीत कुमार | Published: August 7, 2020 12:52 PM2020-08-07T12:52:58+5:302020-08-07T13:01:11+5:30

Kerala's Idukki Landslide: केरल के इडुक्की में शुक्रवार सुबह हुए भूस्खलन के बाद बचाव और राहत कार्य जारी है। अब तक 10 लोगों को बचाया गया है वहीं, कम से कम 5 की मौत हो गई है।

Kerala 5 Dead In Landslide In Idukki, 10 Rescued, many feared trappped | केरल के इडुक्की में बड़ी घटना, भारी बारिश के बाद भूस्खलन से पांच की मौत, करीब 80 लोगों के फंसे होने की आशंका

केरल के इडुक्की में भूस्खलन (फोटो-एएनआई)

Highlightsकेरल के इडुक्की में भूस्खलन, करीब 80 लोगों के फंसे होने की आशंका, 5 की मौतइडुक्की और आसपास के इलाके में कल से भारी बारिश हो रही है, पुल टूटने से बचाव कार्य में हो रही है मुश्किल

भारी बारिश के बीच केरल के इडुक्की जिल में शुक्रवार सुबह हुए भूस्खलन से कम से कम 5 लोगों की मौत हो गई है। ये भूस्खलन जिले के राजमलाई क्षेत्र में हुआ। ये जगह पर्यटन के लिए मशहूर मुन्नार से करीब 25 किलोमीटर दूर है। अधिकारियों के अनुसार इस क्षेत्र में 70 से 80 लोग हैं जो भूस्खलन के कारण फंसे हो सकते हैं। हालांकि, अभी सटीक जानकारी नहीं मिल पाई है कि आखिर कितने लोग फंसे हुए हैं।


अधिकारियों ने बताया है कि प्रभावित क्षेत्र तक पहुंचने के लिए एक पुल था जो टूट गया है। इसलिए यहां तक पहुंचने में दिक्कत हो रही है और बचाव कार्य भी प्रभावित हो रहा है। हालांकि वन अधिकारी और अन्य आपातकालीन सेवा के कुछ कर्मचारी मौके पर पहुंच गए हैं। ताजा अपडेट के अनुसार 10 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।

भारतीय वायु सेना से सीएम विजयन ने मांगी मदद

हालात से निपटने के लिए केरल मुख्यमंत्री पिनारई विजयन ने भारतीय वायुसेना से भी मदद मांगी है ताकि हेलीकॉप्टर के जरिए प्रभावित क्षेत्र में पहुंचा जा सके। मुख्यमंत्री ने ये भी ट्वीट कर बताया है कि एनडीआरएफ की एक टीम पहुंच चुकी है और त्रिशुर में मौजूद दूसरी टीम भी जल्द पहुंचने वाली है।

वहीं, राज्य के स्वास्थ्य मंत्री ने केके सैलजा बताया है कि एक मोबाइल मेडिकल टीम और 15 एंबुलेंस इडुक्की के लिए भेजे गए हैं। साथ ही अगर और ज्यादा की जरूरत हुई, तो इसके लिए भी सरकार तैयार है।

अधिकारियों के अनुसार गुरुवार को जिले में भारी बारिश के बाद एक अस्थायी पुल टूट गया था। जिले में आज भारी बारिश का अलर्ट है। जिले के निचले इलाके मुन्नार में भी नदियों के बढ़ते जलस्तर के कारण बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। ये जगह पर्यटन के लिए खासा प्रसिद्ध है। इडुक्की में रात में सफल पर भी रोक लगा दी गई है। अधिकारियों के अनुसार भारी बारिश से कई सड़कें और हाइवे बंद कर दिए गए हैं।

English summary :
Ldukki Kerala Flood News Update: Rescue and relief operations continue in Idukki, Kerala, following the landslide on Friday morning. So far, 10 people have been saved, while at least 5 have died.


Web Title: Kerala 5 Dead In Landslide In Idukki, 10 Rescued, many feared trappped

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे