केजरीवाल ने आप नेताओं, कार्यकर्ताओं से सार्वजनिक स्थानों पर जाने, मास्क वितरित करने को कहा

By भाषा | Published: November 20, 2020 06:40 PM2020-11-20T18:40:13+5:302020-11-20T18:40:13+5:30

Kejriwal asked AAP leaders, activists to go to public places, distribute masks | केजरीवाल ने आप नेताओं, कार्यकर्ताओं से सार्वजनिक स्थानों पर जाने, मास्क वितरित करने को कहा

केजरीवाल ने आप नेताओं, कार्यकर्ताओं से सार्वजनिक स्थानों पर जाने, मास्क वितरित करने को कहा

नयी दिल्ली, 20 नवंबर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को आप नेताओं और कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे उन लोगों के बीच मुफ्त मास्क वितरित करें जिन्होंने मास्क नहीं पहना हो। उन्होंने इसे देशभक्ति और मानवता की सेवा का सबसे अच्छा तरीका बताया।

आप के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल ने अन्य राजनीतिक दलों से भी आग्रह किया कि वे अपने कार्यकर्ताओं को ऐसा करने के लिए कहें।

केजरीवाल ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘ प्रिय आप विधायक, सांसद, पार्षद, कार्यकर्तागण। आप सार्वजनिक स्थानों पर जाएं और उन लोगों को मुफ्त मास्क वितरित करें जिन्होंने मास्क नहीं पहना हो। आज, यह सर्वश्रेष्ठ देशभक्ति एवं मानव सेवा है। मैं सभी राजनीतिक दलों से भी आग्रह करता हूं कि वे अपने कार्यकर्ताओं से ऐसा करने के लिए कहें। आइए, कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए हाथ मिलाएं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Kejriwal asked AAP leaders, activists to go to public places, distribute masks

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे