झारखंड में अपने पति के अंतिम संस्कार से पहले मतदान करने पहुंची महिला, कायम की मिसाल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: December 14, 2019 01:23 PM2019-12-14T13:23:26+5:302019-12-14T13:23:26+5:30

रेणु देवी नामक महिला अपने पति का शव घर पर छोड़कर बेमरो प्रखंड की कारो बस्ती के मतदान केंद्र संख्या 87 पर पहुंचीं और मतदान किया।

Keeping husband's body at home, Jharkhand woman casts vote | झारखंड में अपने पति के अंतिम संस्कार से पहले मतदान करने पहुंची महिला, कायम की मिसाल

झारखंड में अपने पति के अंतिम संस्कार से पहले मतदान करने पहुंची महिला, कायम की मिसाल

Highlightsझारखंड विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिये मतदान हो रहा था।इसके बाद उन्होंने अपने पति के शव को अंतिम संस्कार के लिए श्मशान भेजा।

झारखंड के बोकारो शहर में बृहस्पितवार को एक महिला ने अपने पति के अंतिम संस्कार से पहले मतदान करने पहुंचकर मिसाल कायम की। रेणु देवी नामक महिला अपने पति का शव घर पर छोड़कर बेमरो प्रखंड की कारो बस्ती के मतदान केंद्र संख्या 87 पर पहुंचीं और मतदान किया, जहां झारखंड विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिये मतदान हो रहा था।

इसके बाद उन्होंने अपने पति के शव को अंतिम संस्कार के लिए श्मशान भेजा। रेणु ने शुक्रवार को पत्रकारों से कहा, "मेरे 63 वर्षीय पति ने मुझे किसी भी काम से पहले मतदान करने की सीख दी, क्योंकि हमें अपना प्रतिनिधि चुनना होता है। ठंड लगने से बुधवार रात उनकी मौत हो गई।" 

Web Title: Keeping husband's body at home, Jharkhand woman casts vote

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे