कश्मीर: सिनेमाघरों में लगी फिल्में, तीन दशकों के बाद बड़े पर्दे पर फिल्मों का आनंद ले रहे हैं लोग

By सुरेश एस डुग्गर | Published: September 20, 2022 04:59 PM2022-09-20T16:59:15+5:302022-09-20T17:03:31+5:30

कश्मीर में मंगलवार को पहला मल्टीप्लेक्स खुला। इसमें 520 सीटों की कुल क्षमता वाले कुल तीन सिनेमाघर होंगे। इस मंल्टीप्लेक्स में स्थानीय व्यंजनों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से फूड कोर्ट और उसके अलावा अन्य भी बहुत सी चीजों को शामिल की गई हैं।

Kashmir: Movies in theaters, people are enjoying movies on big screen after three decades | कश्मीर: सिनेमाघरों में लगी फिल्में, तीन दशकों के बाद बड़े पर्दे पर फिल्मों का आनंद ले रहे हैं लोग

फाइल फोटो

Highlightsकश्मीर के लोग लगभग तीन दशकों के बाद बड़े पर्दे पर फिल्म देखने का आनंद उठा रहे हैंकश्मीर के पहले मल्टीप्लेक्स में 520 सीटों की कुल क्षमता वाले तीन सिनेमाघरों में फिल्में लग रही हैंउपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि जल्द ही हर जिले में 100 सीटों वाले सिनेमाहाल भी खोले जाएंगे

जम्मू: कश्मीर में बड़े पर्दे पर फिल्म देखने का इंतजार अब खत्म हो गया है। श्रीनगर में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने श्रीनगर में मल्टीप्लेक्स सिनेमा हाल का उद्घाटन किया है। अब यहां के लोगों को तीन दशक से अधिक समय के बाद बड़े पर्दे पर फिल्में देखने का मौका मिलेगा।

कश्मीर के पहले मल्टीप्लेक्स में 520 सीटों की कुल क्षमता वाले तीन सिनेमाघर होंगे। स्थानीय व्यंजनों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से परिसर में फूड कोर्ट के अलावा और भी बहुत कुछ होगा। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने मंगलवार को श्रीनगर में कश्मीर के पहले मल्टीप्लेक्स सिनेमा का उद्घाटन करते हुए यह घोषणा की कि बहुत जल्द केंद्र शासित प्रदेश के हरेक जिले में 100 सीटों वाले सिनेमा हाल होंगे।

शहर के शिवपोरा इलाके में मल्टीप्लेक्स सिनेमा का उद्घाटन करने के बाद सभा को संबोधित करते हुए उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कश्मीर केंद्रित राजनीतिक दलों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जिन लोगों ने वर्षों तक जम्मू कश्मीर पर शासन किया, वे अपने मनोरंजन के लिए तो जम्मू कश्मीर के बाहर और जहां तक कि विदेशों में जाते थे जबकि आम जनता के लिए मनोरंजन के सभी साधन यहां बंद रहे।

बॉलीवुड की एक ब्लाकबस्टर फिल्म 'जानवर' का जिक्र करते हुए उपराज्यपाल ने कहा कि वर्ष 1965 में प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता शम्मी कपूर द्वारा अभिनीत यह फिल्म ब्राडवे सिनेमा में प्रदर्शित की गई थी। कश्मीर के लिए शम्मी कपूर का प्यार ऐसा था कि उन्होंने अपने परिवार के सदस्यों को श्रीनगर की डल झील में अस्थियां प्रवाहित करने को कहा था।

मल्टीप्लेक्स के मालिक और प्रतिष्ठित निजी स्कूल के मालिक विजय धर ने कहा कि मल्टीप्लेक्स को मंगलवार को आमिर खान अभिनीत लाल सिंह चड्ढा की विशेष स्क्रीनिंग के साथ जनता के लिए खोल दिया गया है। जबकि 30 सितंबर से ऋतिक रोशन और सैफ अली खान अभिनीत विक्रम वेधा की स्क्रीनिंग के साथ नियमित शो शुरू होंगे।

कश्मीर के इस पहले मल्टीप्लेक्स के निर्माण के लिए विकास धर की कंपनी टक्साल हास्पिटैलिटी प्राइवेट लिमिटेड ने मार्च 2020 में आवेदन किया था। जून 2020 में प्रदेश सरकार ने अनुमति दे दी थी। विकास का परिवार कश्मीर का एक जाना-माना परिवार है।

Web Title: Kashmir: Movies in theaters, people are enjoying movies on big screen after three decades

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे