कर्नाटक: आरटीसी कर्मचारियों की हड़ताल पांचवे दिन भी जारी, बस सेवाएं प्रभावित

By भाषा | Published: April 11, 2021 01:21 PM2021-04-11T13:21:15+5:302021-04-11T13:21:15+5:30

Karnataka: RTC employees strike continues for fifth day, bus services affected | कर्नाटक: आरटीसी कर्मचारियों की हड़ताल पांचवे दिन भी जारी, बस सेवाएं प्रभावित

कर्नाटक: आरटीसी कर्मचारियों की हड़ताल पांचवे दिन भी जारी, बस सेवाएं प्रभावित

बेंगलुरु, 11 अप्रैल कर्नाटक में वेतन संबंधी मुद्दों के चलते सड़क परिवहन निगमों (आरटीसी) के कर्मचारियों की हड़ताल के चलते रविवार को भी बस सेवाएं प्रभावित रहीं।

राज्य के चार परिवहन निगमों के कर्मचारी छठे वेतन आयोग के अनुसार वेतन देने की मांग कर रहे हैं, इसे लेकर सरकार और उनके बीच गतिरोध बना हुआ है। अधिकतर कर्मचारी काम पर नहीं आ रहे हैं, जिसके चलते बसें सड़कों से नदारद हैं और यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

अधिकारियों ने कहा कि ''काम नहीं तो वेतन नहीं'' की चेतावनी के बीच आरटीसी के कुछ कर्मचारी काम पर लौट आए और शहर में कुछ मार्गों पर बसें चल रही हैं। राज्य के कुछ अन्य स्थानों से भी ऐसी ही खबरें मिली हैं।

ऐसे में विशेष रूप से शहरों में लोग अपने निजी वाहनों, कैब, मेट्रो और ऑटोरिक्शा का इस्तेमाल करते दिख रहे हैं।

मेट्रो ने सुबह सात से रात नौ बजे के बीच ट्रेनों की संख्या में वृद्धि कर दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Karnataka: RTC employees strike continues for fifth day, bus services affected

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे