कर्नाटक : नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दी ऑस्कर फर्नांडीस को श्रद्धांजलि

By भाषा | Published: September 15, 2021 04:34 PM2021-09-15T16:34:37+5:302021-09-15T16:34:37+5:30

Karnataka: Leaders and activists pay tribute to Oscar Fernandes | कर्नाटक : नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दी ऑस्कर फर्नांडीस को श्रद्धांजलि

कर्नाटक : नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दी ऑस्कर फर्नांडीस को श्रद्धांजलि

मेंगलुरु, 15 सितंबर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बी जनार्दन पुजारी, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद नलिन कुमार कटील और शहर के मेयर प्रेमानंद शेट्टी ने कांग्रेस नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री ऑस्कर फर्नांडीस को बुधवार को अंतिम श्रद्धांजलि दी। उनका पार्थिव शरीर यहां मिलाग्रेस चर्च में रखा गया था।

दिवंगत नेता के अंतिम दर्शन के लिए कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं सहित बड़ी संख्या में लोग चर्च में एकत्रित हुए। इसके बाद चर्च में एक विशेष प्रार्थना का भी आयोजन किया गया।

सूत्रों के मुताबिक दिवंगत नेता का पार्थिव शरीर शाम को विमान के जरिए बेंगलुरु ले जाया जाएगा जहां बृहस्पतिवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस समिति के मुख्यालय में अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा।

इसके बाद सेंट पैट्रिक चर्च में प्रार्थना का आयोजन किया जाएगा और फिर उसके बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा। गौरतलब है कि कांग्रेस के दिग्गज नेता ऑस्कर फर्नांडीस का 13 सितंबर को एक निजी अस्पताल में निधन हो गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Karnataka: Leaders and activists pay tribute to Oscar Fernandes

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे