कर्नाटक सरकार ने परिवहन निगम के कर्मचारियों की बेमियादी हड़ताल पर प्रतिबंध लगाया

By भाषा | Published: April 10, 2021 12:26 AM2021-04-10T00:26:30+5:302021-04-10T00:26:30+5:30

Karnataka government bans indefinite strike of employees of Transport Corporation | कर्नाटक सरकार ने परिवहन निगम के कर्मचारियों की बेमियादी हड़ताल पर प्रतिबंध लगाया

कर्नाटक सरकार ने परिवहन निगम के कर्मचारियों की बेमियादी हड़ताल पर प्रतिबंध लगाया

बेंगलुरु, नौ अप्रैल कर्नाटक सरकार ने सड़क परिवहन निगमों के कर्मचारियों की बेमियादी हड़ताल पर शुक्रवार को तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया। कई मुद्दों पर हड़ताल तीन दिन से जारी थी जिससे राज्य की बस सेवा प्रभावित हो रही थी।

श्रम विभाग ने जनता को हो रही असुविधा का हवाला देते हुए प्रतिबंध के आदेश जारी किए। विभाग ने कहा कि हड़ताल उद्योग विवाद कानून के प्रावधानों के विरुद्ध है।

विभाग की ओर से कहा गया कि विवाद को औद्योगिक न्यायाधिकरण बेंगलुरु में निर्दिष्ट कर दिया गया है।

इससे पहले मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने कर्मचारियों से काम पर लौटने की अपील की थी और स्पष्ट कर दिया था कि छठे वेतन आयोग के मुताबिक उनकी मांगों को पूरा करना संभव नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Karnataka government bans indefinite strike of employees of Transport Corporation

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे