कर्नाटक में नौका डूबने से आठ लोगों की मौत, 28 लोग थे नाव में सवार

By भाषा | Published: January 21, 2019 09:02 PM2019-01-21T21:02:27+5:302019-01-21T21:02:27+5:30

पुलिस के अनुसार कुरुम्गद द्वीप पर एक वार्षिक मेले का आयोजन हुआ था। वहीं नरसिंह स्वामी (भगवान विष्णु के अवतार नरसिंह) का मंदिर स्थित है।

Karnataka boat capsize incident 8 bodies have been recovered | कर्नाटक में नौका डूबने से आठ लोगों की मौत, 28 लोग थे नाव में सवार

कर्नाटक में नौका डूबने से आठ लोगों की मौत, 28 लोग थे नाव में सवार

कर्नाटक में एक नौका के डूब जाने से छह लोगों की डूबकर मौत हो गयी और अन्य लापता हैं। नौका में 28 श्रद्धालु थे जो अरब सागर में कुरुम्गद द्वीप से कारवार तट की ओर लौट रहे थे। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार कुरुम्गद द्वीप पर एक वार्षिक मेले का आयोजन हुआ था। वहीं नरसिंह स्वामी (भगवान विष्णु के अवतार नरसिंह) का मंदिर स्थित है।



पुलिस ने बताया, ‘‘मेले में हिस्सा लेने के लिये करीब 1,000 लोग गये थे। तट की ओर लौटते समय यह नौका डूब गयी जिसमें 28 लोग सवार थे।’’ उन्होंने बताया कि छह शव निकाले गये हैं और बचाव कार्य जारी है।

Web Title: Karnataka boat capsize incident 8 bodies have been recovered

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे