कांग्रेस नेता कर्ण सिंह ने सीएम योगी को लिखा पत्र, श्री राम के साथ सीता माता की प्रतिमा के निर्माण का दिया सुझाव

By भाषा | Published: August 24, 2019 05:33 AM2019-08-24T05:33:32+5:302019-08-24T05:33:32+5:30

अयोध्या में सरयू के तट पर भगवान राम के साथ सीता की प्रतिमा लगाने के लिए, सिंह ने भगवान राम की प्रतिमा की ऊंचाई आधा करने का सुझाव दिया।

Karan Singh wrote to CM Yogi, suggested construction of statue of Sita Mata along with Shri Ram | कांग्रेस नेता कर्ण सिंह ने सीएम योगी को लिखा पत्र, श्री राम के साथ सीता माता की प्रतिमा के निर्माण का दिया सुझाव

कांग्रेस नेता कर्ण सिंह ने सीएम योगी को लिखा पत्र, श्री राम के साथ सीता माता की प्रतिमा के निर्माण का दिया सुझाव

कांग्रेस के वयोवृद्ध नेता कर्ण सिंह ने उत्तर प्रदेश सरकार को सरयू नदी के किनारे केवल ‘मर्यादा पुरुषोत्तम’ की प्रतिमा के बजाय माता सीता के साथ भगवान राम की प्रतिमा के निर्माण का सुझाव दिया है। सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लिखे एक पत्र में यह सुझाव दिया।

उन्होंने पत्र में कहा कि भगवान राम के साथ माता सीता की प्रतिमा का निर्माण इस ‘‘महान देवी’’ के लिए लंबे समय से लंबित न्याय के अनुरूप होगा, जिन्हें अपने पति से अधिक संघर्ष का सामना करना पड़ा था।

अयोध्या में सरयू के तट पर भगवान राम के साथ सीता की प्रतिमा लगाने के लिए, सिंह ने भगवान राम की प्रतिमा की ऊंचाई आधा करने का सुझाव दिया। कांग्रेस नेता ने अपने पत्र में कहा, ‘‘मुझे लगता है कि सीता जी के साथ न्याय किया जाना चाहिए। इसलिए, मेरा सुझाव है कि श्री राम की एक बहुत ऊंची प्रतिमा के निर्माण के बजाय, आपको ऊंचाई को आधा करना चाहिए और श्री राम और सीता जी की दो प्रतिमाओं को लगाया जाना चाहिए।’’

उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार ने अयोध्या में सरयू के तट पर भगवान राम की 221 मीटर ऊंची प्रतिमा बनाने का निर्णय लिया है। 

Web Title: Karan Singh wrote to CM Yogi, suggested construction of statue of Sita Mata along with Shri Ram

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे