किरेन रिजिजू पर हमलावर हुए कपिल सिब्बल, पूछा- क्या आपके सभी विवादित बयान न्यायपालिका को मजबूत करने के लिए हैं?

By मनाली रस्तोगी | Published: January 24, 2023 12:40 PM2023-01-24T12:40:53+5:302023-01-24T12:43:41+5:30

राज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल ने मंगलवार को केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रीजीजू पर उनके उस बयान को लेकर तंज कसा, जिसमें उन्होंने कहा था कि सरकार ने न्यायपालिका को कमजोर करने वाला एक भी कदम नहीं उठाया है।

Kapil Sibal Takes A Dig At Law Minister On Centre vs Judiciary | किरेन रिजिजू पर हमलावर हुए कपिल सिब्बल, पूछा- क्या आपके सभी विवादित बयान न्यायपालिका को मजबूत करने के लिए हैं?

(फाइल फोटो)

Highlightsसिब्बल ने सवाल किया कि क्या रिजिजू का ‘विवादास्पद बयान’ न्यायपालिका को मजबूत करने के लिए था।रिजिजू ने कहा था कि मोदी सरकार ने न्यायपालिका को कमजोर करने वाला एक भी कदम नहीं उठाया है

नई दिल्ली: राज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल ने मंगलवार को केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू पर उनके उस बयान को लेकर तंज कसा। दरअसल, रिजिजू ने कहा था कि न्यायपालिका को कमजोर करने वाला एक भी कदम नहीं उठाया है। रिजिजू के इस बयान पर सवाल उठाते हुए सिब्बल ने ट्वीट करते हुए पूछा कि क्या रिजिजू का 'विवादास्पद बयान' न्यायपालिका को मजबूत करने के लिए था।

कपिल सिब्बल ने मंगलवार को ट्वीट करते हुए लिखा, "रिजिजू: एक और रत्न। मोदी सरकार ने न्यायपालिका को कमजोर करने के लिए एक भी कदम नहीं उठाया है...क्या आपके सभी विवादित बयान न्यायपालिका को मजबूत करने के लिए हैं? आप विश्वास कर सकते हैं, लेकिन हम वकील इसपर विश्वास नहीं करते हैं।" सिब्बल की यह टिप्पणी रिजिजू के उस बयान के एक दिन बाद आई है।

रिजिजू ने कहा था कि सरकार और न्यायपालिका में मतभेद हो सकते हैं, लेकिन इसका यह मतलब नहीं है कि दोनों एक-दूसरे पर हमले कर रहे हों और उनके बीच 'महाभारत' चल रहा हो। दिल्ली में गणतंत्र दिवस से पहले तीस हजारी अदालत परिसर में आयोजित एक सभा को संबोधित करते हुए रिजिजू ने कहा था कि मोदी सरकार ने न्यायपालिका को कमजोर करने वाला एक भी कदम नहीं उठाया है। 

(भाषा इनपुट के साथ)

Web Title: Kapil Sibal Takes A Dig At Law Minister On Centre vs Judiciary

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे