कल्बे जव्वाद ने आजम खान के चरित्र पर उठाए सवाल, कहा- फीमेल वार्ड में घुसने की वजह से AMU ने निकाला!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: August 9, 2019 03:43 PM2019-08-09T15:43:52+5:302019-08-09T15:43:52+5:30

इससे पहले आजम खान के खिलाफ पिछले एक महीने में करीब 27 प्राथमिकियां दर्ज की गईं हैं। पुलिस ने बताया कि ये सभी मामले रामपुर में उनके विश्वविद्यालय के लिए किसानों की जमीन हड़पने से जुड़े हुए हैं।

kalbe jawad allegation to samajwadi party MP Azam khan enter female ward in AMU | कल्बे जव्वाद ने आजम खान के चरित्र पर उठाए सवाल, कहा- फीमेल वार्ड में घुसने की वजह से AMU ने निकाला!

कल्बे जव्वाद ने आजम खान के चरित्र पर उठाए सवाल, कहा- फीमेल वार्ड में घुसने की वजह से AMU ने निकाला!

Highlightsकल्बे के मुताबिक आजम खान फीमेल वार्ड में घूस गए थे। जांच में दोषी पाए जाने के बाद उन्हें निष्कासित किया गया।आजम खान ने लोकसभा की अध्यक्षता कर रही बीजेपी सांसद रमा देवी पर कार्यवाही के दौरान आजम ने आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।

शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जव्वाद ने समाजवादी पार्टी के नेता व लोकसभा सांसद आजम खान के ऊपर गंभीर आरोप लगाया है। जव्वाद ने आजम खान के चरित्र पर सवाल उठाते हुए कहा कि अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) में पढ़ाई के दौरान आजम खान फीमेल वार्ड में जबरन घुस गए थे। जिसकी वजह से उन्हें निष्कासित कर दिया गया था। 

एनबीटी के मुताबिक कल्बे जव्वाद ने कहा कि जब आजम खान एएमयू से पढ़ाई कर रह थे तो उन्हें विश्वविद्यालय से निष्कासित कर दिया गया। कल्बे के मुताबिक आजम खान फीमेल वार्ड में घूस गए थे। जांच में दोषी पाए जाने के बाद उन्हें निष्कासित किया गया। इस आरोप के बाद आजम खान पर एक बार फिर विवाद खड़ा हो सकता है।

महिलाओं को लेकर आजम खान के आपत्तिजनक बयान

इससे पहले आजम खान ने लोकसभा की अध्यक्षता कर रही बीजेपी सांसद रमा देवी पर कार्यवाही के दौरान आजम ने आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। हालांकि उन्हें सदन के अंदर लोगों से माफी मांगनी पड़ी थी। वहीं, 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान बीजेपी प्रत्याशी जया प्रदा पर अभद्र टिप्पणी की थी। जिससे काफी विवाद हुआ था। 

एक महीने में करीब 27 FIR दर्ज

हाल ही में आजम खान के खिलाफ पिछले एक महीने में करीब 27 प्राथमिकियां दर्ज की गईं हैं। पुलिस ने बताया कि ये सभी मामले रामपुर में उनके विश्वविद्यालय के लिए किसानों की जमीन हड़पने से जुड़े हुए हैं। अखिलेश यादव नीत शासन के दौरान उत्तर प्रदेश में कैबिनेट मंत्री रहे खान मोहम्मद अली जौहर विश्विविद्यालय के संस्थापक एवं कुलाधिपति हैं। इसकी स्थापना 2006 में हुई थी।

Web Title: kalbe jawad allegation to samajwadi party MP Azam khan enter female ward in AMU

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे