कैलाश विजयवर्गीय ने पूछा-  ममता जी, 'जय श्री राम' सुनकर गुस्सा क्यों आ जाता है?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: May 31, 2019 05:59 PM2019-05-31T17:59:04+5:302019-05-31T17:59:04+5:30

ममता बनर्जी का काफिला भाटपारा क्षेत्र से जब गुजर रहा था तो उसी वक्त कुछ लोग ‘‘जय श्री राम’’ के नारे लगाने लगे। जिसके बाद ममता बनर्जी अपना आपा खो बैठीं।

Kailash Vijayvargiya ask Mamata Banerjee why she angry when listen JAI SHREE RAM CHANT | कैलाश विजयवर्गीय ने पूछा-  ममता जी, 'जय श्री राम' सुनकर गुस्सा क्यों आ जाता है?

कैलाश विजयवर्गीय ने पूछा-  ममता जी, 'जय श्री राम' सुनकर गुस्सा क्यों आ जाता है?

Highlightsजिस इलाके में लोगों ने ‘‘जय श्री राम’’ के नारे उस क्षेत्र में चुनाव परिणामों की घोषणा होने के बाद से भाजपा और तृणमूल कांग्रेस के बीच हिंसा चल रही है। नैहाटी में धरने में बैठे लोगों को संबोधित करते हुए बनर्जी ने कहा कि भाजपा के कुछ कार्यकर्ता उनकी कार के सामने आये और उन्हें अपशब्द कहने लगे।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बृहस्पतिवार(30 मई) को उस समय अपना आपा खो बैठी जब कुछ लोगों के एक समूह ने ‘‘जय श्री राम’’ के नारे लगाया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो वायरल होने के बाद पश्चिम बंगाल के प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने ममता बनर्जी पर निशाना साधा है। 

 

कैलाश विजयवर्गीय ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल पर ट्वीट करते हुए लिखा, ''आपको बांग्लादेशी घुसपैठियों पर, रोहिंग्याओं पर, आतंकवादियों पर, नकली नोट का धंधा करने वालों पर, गौ तस्करों पर, बलात्कारियों पर गुस्सा नहीं आता! भाजपा कार्यकर्ताओं के हत्यारों पर भी गुस्सा नहीं आता!
'जय श्री राम' सुनकर गुस्सा क्यों आ जाता है?''

‘जय श्री राम’ के नारे को लेकर ममता बनर्जी ने क्यों खोया था आपा? 

ममता बनर्जी का काफिला उत्तरी 24 परगना जिले के संकटग्रस्त भाटपारा से गुजर रहा था तभी कुछ लोगों ने ‘‘जय श्री राम’’ के नारे लगाये जिसके बाद वह एक बार फिर अपना आपा खो बैठीं। तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख लोकसभा चुनाव परिणामों के बाद अपने पार्टी कार्यकर्ताओं पर हुई ‘हिंसा’ के खिलाफ एक धरने में हिस्सा लेने के लिए नैहाटी जा रही थी।

सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में कुछ लोग उस समय ‘‘जय श्री राम’’ के नारे लगाते हुए नजर आ रहे हैं, जब बनर्जी का काफिला भाटपारा क्षेत्र से गुजर रहा था। इस क्षेत्र में चुनाव परिणामों की घोषणा होने के बाद से भाजपा और तृणमूल कांग्रेस के बीच हिंसा चल रही है।

यह क्षेत्र भाजपा के नवनिर्वाचित सांसद अर्जुन सिंह का गढ़ माना जाता है। सिंह ने चुनाव में तृणमूल कांग्रेस के दिनेश त्रिवेदी को पराजित किया है। क्रोधित बनर्जी अपने कार से बाहर आई और उन्होंने अपने सुरक्षा अधिकारियों से इन पुरूषों के नाम लिखने को कहा।

उन्हें यह कहते हुए सुना गया, ‘‘आप अपने बारे में क्या सोचते हैं? आप अन्य राज्यों से आएंगे, यहां रहें और हमारे साथ दुर्व्यवहार करें। मैं इसे बर्दाश्त नहीं करूंगी। तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई मुझे अपमानित करने की? आप सभी के नामों और विवरणों को लिख लिया जायेगा।’’

मुख्यमंत्री के अपनी कार में वापस जाने के बाद उन लोगों ने फिर से ‘‘जय श्री राम’’ के नारे लगाये जिस वजह से उन्हें फिर से एक बार अपने वाहन से उतरना पड़ा। इसके बाद नैहाटी में धरने में बैठे लोगों को संबोधित करते हुए बनर्जी ने कहा कि भाजपा के कुछ कार्यकर्ता उनकी कार के सामने आये और उन्हें अपशब्द कहने लगे।

उन्होंने पूछा, ‘‘क्या यहीं लोकतंत्र है?’’ इस घटना ने इस महीने की शुरुआत में पश्चिमी मिदनापुर जिले के चन्द्रकोना के निकट हुई इसी तरह की एक घटना की याद दिला दी। लोकसभा चुनाव प्रचार अभियान के दौरान सामने आई एक वीडियो में बनर्जी उस समय अपना आपा खोती नजर आई थीं जब उनका काफिला क्षेत्र से गुजर रहा था तो कुछ लोग ‘‘जय श्री राम’’ के नारे लगा रहे थे। (पीटीआई इनपुट के साथ) 

Web Title: Kailash Vijayvargiya ask Mamata Banerjee why she angry when listen JAI SHREE RAM CHANT

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे