झारखंड चुनाव: झाविमो सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगा, नौ उम्मीदवारों की घोषणा

By भाषा | Published: November 9, 2019 07:17 AM2019-11-09T07:17:23+5:302019-11-09T07:17:23+5:30

पार्टी अध्य़क्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि उनकी पार्टी महागठबंधन और भाजपा, दोनों से समान दूरी बनाये रखेगी और सभी 81 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी।

JVM to field its candidates in all seats in Jharkhand, nine candidates announced | झारखंड चुनाव: झाविमो सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगा, नौ उम्मीदवारों की घोषणा

तस्वीर का इस्तेमाल केवल प्रतीकात्मक तौर पर किया गया है। (फाइल फोटो)

झारखंड विकास मोर्चा ने महागठबंधन से बाहर रहने का फैसला करने के बाद राज्य की सभी 81 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की शुक्रवार को घोषणा की।

पार्टी अध्य़क्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि उनकी पार्टी महागठबंधन और भाजपा, दोनों से समान दूरी बनाये रखेगी और सभी 81 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी।

मरांडी ने पांच चरण में होने वाले विधानसभा चुनाव के तहत 30 नवंबर को प्रथम चरण में 13 सीटों में से नौ सीटों के लिए भी अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी।

उन्होंने कहा कि अगले दो दिनों में प्रथम चरण की शेष चार सीटों के लिए भी उम्मीदवारों की घोषणा कर दी जायेगी।

इससे पूर्व आज झामुमो, कांग्रेस और राजद ने राज्य में झाविमो एवं वाम दलों के बिना ही महागठबंधन बनाने की घोषणा कर दी। महागठबंधन के तहत झामुमो 43 सीटों, कांग्रेस 31 सीटों, और राजद सात सीटों पर चुनाव लड़ेगा। 

Web Title: JVM to field its candidates in all seats in Jharkhand, nine candidates announced

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे