झामुमो विधायक नलिन सोरेन को इस वर्ष का उत्कृष्ट विधायक सम्मान

By भाषा | Published: November 22, 2020 11:46 PM2020-11-22T23:46:49+5:302020-11-22T23:46:49+5:30

JMM MLA Nalin Soren awarded this year's Outstanding MLA Award | झामुमो विधायक नलिन सोरेन को इस वर्ष का उत्कृष्ट विधायक सम्मान

झामुमो विधायक नलिन सोरेन को इस वर्ष का उत्कृष्ट विधायक सम्मान

रांची, 22 नवंबर झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने शिकारीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र से झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक नलिन सोरेन को रविवार को राज्य का उत्कृष्ट विधायक सम्मान प्रदान किया।

झारखंड विधानसभा के स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में राज्यपाल ने शिकारीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र से सात बार के झामुमो विधायक नलिन सोरेन को यह सम्मान प्रदान किया।

विधायक नलिन सोरेन को सम्मान के रूप में 51 हजार रुपये नगद और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

नलिन सोरेन 1990 में पहली बार शिकारीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गये थे।

झारखंड विधानसभा की स्थापना के आज बीस वर्ष पूरे हो गये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: JMM MLA Nalin Soren awarded this year's Outstanding MLA Award

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे