जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल ने 800 पुलिस उप-निरीक्षकों की भर्ती के प्रस्ताव को मंजूरी दी

By भाषा | Published: June 18, 2021 06:46 PM2021-06-18T18:46:05+5:302021-06-18T18:46:05+5:30

J&K Lt Governor approves proposal to recruit 800 Police Sub-Inspectors | जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल ने 800 पुलिस उप-निरीक्षकों की भर्ती के प्रस्ताव को मंजूरी दी

जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल ने 800 पुलिस उप-निरीक्षकों की भर्ती के प्रस्ताव को मंजूरी दी

श्रीनगर, 18 जून जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने शुक्रवार को जम्मू कश्मीर पुलिस में 800 उप-निरीक्षकों की भर्ती के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी जिससे कोविड-19 महामारी के कारण धीमी हुई भर्ती प्रक्रिया को गति मिल सकती है।

यहां एक सरकारी प्रवक्ता ने कहा कि चयन प्रक्रिया लिखित और शारीरिक परीक्षा पर आधारित होगी और सेवा चयन बोर्ड (एसएसबी) शारीरिक परीक्षण के लिए सरकार के साथ परामर्श करके एक समिति बनाएगा।

उन्होंने कहा, ‘‘संपूर्ण भर्ती प्रक्रिया में और अधिक पारदर्शिता तथा निष्पक्षता लाने के मकसद से किये जा रहे ऐतिहासिक सुधार की दिशा में उप राज्यपाल ने पुलिस, कारागार और दमकल सेवाओं के तीन विभागों में एसएसबी के माध्यम से सभी गैर-राजपत्रित स्तर के पदों को भरने के लिए चयन प्रक्रिया को मंजूरी दे दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: J&K Lt Governor approves proposal to recruit 800 Police Sub-Inspectors

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे