झारखंड : लोहरदगा में सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत

By भाषा | Published: November 24, 2021 11:34 PM2021-11-24T23:34:29+5:302021-11-24T23:34:29+5:30

Jharkhand: Two killed in road accident in Lohardaga | झारखंड : लोहरदगा में सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत

झारखंड : लोहरदगा में सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत

लोहरदगा (झारखंड), 24 नवंबर लोहरदगा के कुडू थाना क्षेत्र के कुडू-लोहरदगा मुख्य पथ पर टाटी पानी टंकी के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से बुधवार को बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि कुडू थाना क्षेत्र के कोलसिमरी गांव निवासी उत्तम यादव उर्फ पुरूषोत्तम यादव तथा गंगा महतो बाइक से कुडू से वापस घर लौट रहे थे लेकिन रास्ते में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी। दुर्घटना में एक युवक की मौके पर तथा दुसरे की कुडू स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचने पर मौत हो गयी।

उन्होंने बताया कि उत्तम यादव उर्फ पुरूषोत्तम यादव रांची जिले के चान्हो थाना क्षेत्र के सोंस गांव में एक विद्यालय में पढ़ाता था और विद्यालय के शिक्षक की मोटरसाइकिल लेकर बुधवार को अपने घर आ रहा था।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। दोनों युवकों की हाल में ही शादी हुई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Jharkhand: Two killed in road accident in Lohardaga

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे