झारखंड : लॉकडाउन में मास्क नहीं लगाने वाले 31 हजार लोगों से वसूला गया 25 लाख रुपये जुर्माना

By भाषा | Published: May 6, 2021 01:01 AM2021-05-06T01:01:34+5:302021-05-06T01:01:34+5:30

Jharkhand: Rs. 25 lakh fine recovered from 31 thousand people who did not apply masks in lockdown | झारखंड : लॉकडाउन में मास्क नहीं लगाने वाले 31 हजार लोगों से वसूला गया 25 लाख रुपये जुर्माना

झारखंड : लॉकडाउन में मास्क नहीं लगाने वाले 31 हजार लोगों से वसूला गया 25 लाख रुपये जुर्माना

रांची, पांच मई झारखंड में 23 अप्रैल से लागू लॉकडाउन के दौरान पुलिस ने मास्क नहीं लगाने वाले 31,131 लोगों से 25 लाया रुपये जुर्माना वसूला है।

झारखंड पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि पिछले दो सप्ताह में लॉकडाउन के दौरान कोविड-19 प्रोटोकॉल का उल्लंघन कर, मास्क नहीं लगाने वालों से कुल 25,01,940 रुपये जुर्माना वसूला गया है।

उन्होंने बताया कि इस दौरान सर्वाधिक 4,23,600 रुपये जमशेदपुर में 978 लोगों से वसूले गये।

झारखंड में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते दुष्परिणाम को रोकने के लिए लॉकडाउन को 13 मई तक बढ़ाने का फैसला आज ही लिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Jharkhand: Rs. 25 lakh fine recovered from 31 thousand people who did not apply masks in lockdown

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे