झारखंड: गर्भवती महिला को पुलिस के जवानों ने पहुंचाया अस्पताल, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने की सराहना

By भाषा | Published: May 1, 2020 07:21 PM2020-05-01T19:21:15+5:302020-05-01T19:21:15+5:30

मुख्यमंत्री ने हेमंत सोरेन कहा, ‘‘झारखंड पुलिस के जवान और पदाधिकारी जिस तत्परता से लोगों की मदद कर रहे हैं तथा कानून व्यवस्था का अनुपालन करा रहे हैं, वह वाकई सराहनीय है।"

Jharkhand: pregnant women rushed to hospital by police personnel, Chief Minister Hemant Soren praised | झारखंड: गर्भवती महिला को पुलिस के जवानों ने पहुंचाया अस्पताल, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने की सराहना

सीएम हेमंत सोरेन ने गर्भवती महिला की मदद के लिए पुलिस को धन्यवाद कहा

Highlightsझारखंड में शुक्रवार को कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 111 पर पहुंच गया। रांची के रिम्स में माइक्राबायोलॉजी विभाग का एक लैब टेक्‍नीशियन कोरोना संक्रमित पाया गया।

रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को कहा कि लॉकडाउन के दौरान राज्य में पुलिस के जवान और अधिकारी जिस तत्परता से लोगों की मदद कर रहे हैं, वह सचमुच में सराहनीय है। मुख्यमंत्री ने चाईबासा के एक दुर्गम इलाके में एक गर्भवती महिला को पुलिस और झारखंड जगुआर के जवानों द्वारा अस्पताल पहुंचाए जाने पर यह टिप्पणी की।

उल्लेखनीय है कि चाईबासा पुलिस ने एक ट्वीट किया था, ‘‘पोड़ाहाट के दुर्गम पहाड़ियों में बसे गुदड़ी के बुरुगुलिकेरा कैम्प स्थित पुलिस एवं झारखंड जगुआर के पदाधिकारी और जवानों ने एक गर्भवती महिला को अस्पताल पहुँचाया है।’’

इसे रिट्वीट करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘ झारखंड पुलिस के जवान और पदाधिकारी जिस तत्परता से लोगों की मदद कर रहे हैं तथा कानून व्यवस्था का अनुपालन करा रहे हैं, वह वाकई सराहनीय है।

आप सभी योद्धाओं को मेरा नमन।’’ इस बीच, मुख्यमंत्री के आदेश पर उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम ने बहरागोड़ा प्रखंड के महुलडांगरी गांव में छत्तीसगढ़ के रायपुर से उड़ीसा होते हुए पहुंचे कई लोगों को पृथक-वास में भेज दिया।  

बता दें कि झारखंड में कोरोना मरीजों की संख्‍या लगातार बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को यहां कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 111 पर पहुंच गया। रांची के रिम्‍स में सैंपल जांच के दौरान 3 मरीजों में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई है। इधर पीएमसीएच धनबाद ने गोड्डा के एक मरीज में कोरोना संक्रमण की पहचान की है।

इस क्रम में रांची के रिम्‍स में जहां कोरोना की जांच हाेती है, वही माइक्राबायोलॉजी विभाग का एक लैब टेक्‍नीशियन कोरोना संक्रमित पाया गया है। कोरोना की जांच करने वाले के खुद पॉजिटिव मिलने के बाद रिम्‍स में नीचे से ऊपर तक हड़कंप मच गया

Web Title: Jharkhand: pregnant women rushed to hospital by police personnel, Chief Minister Hemant Soren praised

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे