झारखंड: लोहरदगा में आईईडी ब्लास्ट, सैप जवान शहीद, नक्सलियों ने किया हमला
By एस पी सिन्हा | Published: February 16, 2021 02:41 PM2021-02-16T14:41:56+5:302021-02-16T14:43:02+5:30
झारखंड में लोहरदगा जिले के सुदूरवर्ती नक्सल प्रभावित सेरेंगदाग थाना क्षेत्र नक्सलियों ने हमला कर दिया। इस घटना में पुलिसकर्मी शहीद हो गया।
रांचीः झारखंड में लोहरदगा जिले के सुदूरवर्ती नक्सल प्रभावित सेरेंगदाग थाना क्षेत्र में आईईडी ब्लास्ट होने से सैप जवान दुलेश्वर प्रसाद शहीद हो गए।
पुलिस की टीम नक्सल विरोधी अभियान में निकली थी। इसी दौरान आईईडी ब्लास्ट हो गया, शहीद जवान के पार्थिव शरीर को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स ले जाया गया है, इसके बाद श्रद्धांजलि दी जाएगी और फिर उसे गुमला जिले के पैतृक गांव में भेजा जाएगा।
प्राप्त जनाकारी के अनुसार सेरेंदाग थाना क्षेत्र के जंगल में आज नक्सल विरोधी अभियान के दौरान आईडी विस्फोट की चपेट में आने से सैप 3 के जवान दुलेश्वर परास घायल हो गए थे, इसके बाद गंभीर अवस्था में उन्हें हेलीकॉप्टर से रांची स्थित मेडिका अस्पताल में लाया गया, यहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
बताया जाता है कि जिला पुलिस बल, सीआरपीएफ और सैप के जवान नक्सल विरोधी अभियान में निकले हुए थे, इस अभियान में सेरेंगदाग थाना के सैप के जवान भी शामिल थे, जवान जैसे ही दुंदरु जंगल के समीप पहुंचे, जवान का पैर आईआईडी के ऊपर पड़ गया, जिससे ब्लास्ट हो गया।
इस घटना में जवान का एक पैर बुरी तरह से जख्मी हो गया था, इसतरह से नक्सलियों ने एक बार फिर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। आईईडी ब्लास्ट कर नक्सलियों ने इलाके में होने का अहसास कराया है। इस घटना में पुलिस का एक जवान शहीद हो गया है।
घटना के बाद घायल जवान को सेना के विशेष विमान से इलाज के लिए रांची ले जाया गया था, बता दें कि पुलिस नक्सलियों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है, इसी क्रम में नक्सल विरोधी अभियान में पुलिस निकली थी, तभी ये हादसा हो गया।