Jharkhand News: यौन शोषण के आरोपी भाजपा विधायक ढुल्लू महतो के मामले से  झारखंड हाईकोर्ट के जज मंगलमूर्ति ने खुद को किया अलग

By भाषा | Published: March 24, 2020 04:01 AM2020-03-24T04:01:35+5:302020-03-24T04:01:35+5:30

विधायक पर धनबाद की रहने वाली एक महिला ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। इस मामले में पुलिस निचली अदालत से वारंट प्राप्त कर विधायक ढुलू महतो की तलाश कर रही है जबकि 26 मार्च को विधायक को राज्यसभा चुनावों में भाग लेने के लिए विधानसभा पहुंचना है।

Jharkhand High Court judge Mangalamurthy separated himself from the case of BJP MLA Dhullu Mahato accused of sexual exploitation | Jharkhand News: यौन शोषण के आरोपी भाजपा विधायक ढुल्लू महतो के मामले से  झारखंड हाईकोर्ट के जज मंगलमूर्ति ने खुद को किया अलग

भाजपा विधायक ढुल्लू महतो की याचिका सुनवाई से झारखंड हाईकोर्ट के जज ने खुद को किया अलग।

Highlightsभाजपा विधायक ढुल्लू महतो की याचिका सुनवाई के लिए आज न्यायमूर्ति मंगलमूर्ति की पीठ के समक्ष सूचीबद्ध थी लेकिन उन्होंने इस मामले की सुनवाई से खुद को अलग करते हुए इसे दूसरी बेंच में भेजने का आदेश दिया।विधायक पर धनबाद की रहने वाली एक महिला ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। इस मामले में पुलिस निचली अदालत से वारंट प्राप्त कर विधायक ढुलू महतो की तलाश कर रही है।

रांचीः झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति बी बी मंगलमूर्ति ने बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो की याचिका पर सुनवाई से सोमवार को इनकार कर दिया जिससे अब यह मामला न्यायालय की किसी अन्य पीठ में सूचीबद्ध किया जायेगा। भाजपा विधायक ढुल्लू महतो की याचिका सुनवाई के लिए आज न्यायमूर्ति मंगलमूर्ति की पीठ के समक्ष सूचीबद्ध थी लेकिन उन्होंने इस मामले की सुनवाई से खुद को अलग करते हुए इसे दूसरी बेंच में भेजने का आदेश दिया। विधायक ढुल्लू महतो के खिलाफ निचली अदालत ने गिरफ्तारी वांरट जारी किया है। इसको चुनौती देते हुए विधायक ने उच्च न्यायालय में याचिका दाखिल की है। विधायक पर धनबाद की रहने वाली एक महिला ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। इस मामले में पुलिस निचली अदालत से वारंट प्राप्त कर विधायक ढुलू महतो की तलाश कर रही है जबकि 26 मार्च को विधायक को राज्यसभा चुनावों में भाग लेने के लिए विधानसभा पहुंचना है।

ढुल्लू महतो के निर्वाचन को चुनौती देने वाली याचिका पर 22 अप्रैल को सुनवाई

भाजपा विधायक ढुल्लू महतो के निर्वाचन को चुनौती देने वाली याचिका को स्वीकार करते हुए झारखंड उच्च न्यायालय ने इसकी सुनवाई के लिए 22 अप्रैल की तारीख तय की है। न्यायमूर्ति एके चौधरी की पीठ ने सुनवाई के लिए याचिका स्वीकार करते हुए विधायक ढुल्लू महतो को नोटिस जारी किया है। हाल के चुनाव में बाघमारा से कांग्रेस के प्रत्याशी जलेश्वर महतो ने अदालत में अर्जी देकर ढुल्लू के निर्वाचन को चुनौती दी है। उन्होंने मतगणना में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए ढुल्लू का निर्वाचन रद्द करने की मांग की है। इस बीच एक अन्य मामले में ढुल्लू महतो की मुश्किलें बढ़ सकती हैं क्योंकि बलात्कार से जुड़े इस मामले की सुनवाई रांची अदालत में स्थानांतरित करने की गुहार लगाते हुए पीड़िता ने अदालत में अर्जी दी है। उक्त याचिका अधिवक्ता राजीव कुमार ने दाखिल की है। उन्होंने बताया कि धनबाद की रहने वाली एक महिला ने विधायक ढुल्लू महतो पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। याचिका में इसी मामले को रांची अदालत में स्थानांतरित करने की मांग की है। कहा गया है कि विधायक ढुल्लू महतो का उस क्षेत्र में दबदबा है। ऐसे में इस मामले से जुड़े गवाहों को वह प्रभावित कर सकते हैं। महिला पर भी मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा है और धमकी दी जा रही है। ढुल्लू महतो के खिलाफ 28 मामले लंबित हैं।

विधायक ढुल्लू महतो के मामले में सरकार के इशारे पर काम कर रही है पुलिस : दीपक प्रकाश

 झारखंड भाजपा के अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने गुरुवार को प्रदेश की हेमंत सोरेन सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उसके इशारे पर ही भाजपा विधायक ढुल्लू महतो को फंसाया और परेशान किया जा रहा है और पुलिस अधिकारी सरकार की कठपुतली बने हुए हैं। प्रकाश ने कहा कि अधिकारियों को अपनी संवैधानिक मर्यादा नहीं भूलनी चाहिये। उन्होंने आरोप लगाया कि महतो के मामले में पुलिस सरकार के इशारे पर काम कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा विधायक को जानबूझकर रोज-रोज परेशान किया जा रहा है। प्रकाश ने कहा कि पार्टी ऐसे अधिकारियों को चिह्नित कर रही है जो सरकार के इशारे पर कानून अपने हाथ में ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारी अगर अपनी मर्यादा का उल्लंघन करना बंद नहीं करेंगे तो भाजपा उनके खिलाफ सड़क पर उतरने को बाध्य होगी। 

Web Title: Jharkhand High Court judge Mangalamurthy separated himself from the case of BJP MLA Dhullu Mahato accused of sexual exploitation

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे