झारखंड में BJP के लिए बजी खतरे की घंटी? कांग्रेस ने क्षेत्रीय दल के साथ खेला बड़ा दांव

By भाषा | Published: January 19, 2019 05:35 AM2019-01-19T05:35:47+5:302019-01-19T05:35:47+5:30

झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को इस बात की तस्दीक की। हेमंत ने कहा, ‘‘लोकसभा चुनाव हम सभी राहुल गांधी के नेतृत्व में लड़ेंगे जबकि झारखंड में विधानसभा चुनाव उनके नेतृत्व में कांग्रेस समेत राज्य के सभी भाजपा विरोधी दल लडेंगे।’’ 

jharkhand hemant soren will fight assembly election with congress alliance | झारखंड में BJP के लिए बजी खतरे की घंटी? कांग्रेस ने क्षेत्रीय दल के साथ खेला बड़ा दांव

झारखंड में BJP के लिए बजी खतरे की घंटी? कांग्रेस ने क्षेत्रीय दल के साथ खेला बड़ा दांव

झारखंड में भाजपा विरोधी दलों का गठबंधन अपना स्वरूप लेने लगा है और इसके फार्मूले के तहत जहां कांग्रेस क्षेत्रीय दल झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेतृत्व में इस वर्ष के अंत में होने वाले राज्य विधानसभा के चुनाव लड़ने को राजी हो गयी है वहीं बदले में झामुमो अप्रैल-मई में होने वाले लोकसभा चुनावकांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में लड़ने को राजी हो गया है।

झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को इस बात की तस्दीक की। हेमंत ने कहा, ‘‘लोकसभा चुनाव हम सभी राहुल गांधी के नेतृत्व में लड़ेंगे जबकि झारखंड में विधानसभा चुनाव उनके नेतृत्व में कांग्रेस समेत राज्य के सभी भाजपा विरोधी दल लडेंगे।’’ 

इस बीच कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने भी इस बात की पुष्टि की है और कहा है कि लोकसभा तथा विधानसभा चुनावों के लिए सीटों के बंटवारे पर फैसला तीस जनवरी तक कर लिया जायेगा।

हेमंत ने बताया कि इस गठबंधन के स्वरूप को अंतिम रूप देने के लिए कल उनके आवास पर झारखंड विकास मोर्चा प्रजातांत्रिक के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार सिंह, राष्ट्रीय जनता दल की प्रदेश अध्यक्ष अन्नपूर्णा सिंह यादव, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के भुवनेश्वर मेहता, माक्र्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी, माक्र्सिस्ट कम्युनिस्ट पार्टी एवं भाकपा माले के नेता एकत्रित हुए थे। उन्होंने बताया कि गठबंधन को अंतिम रूप देने के लिए 30 जनवरी की अंतिम तिथि तय की गयी है।

Web Title: jharkhand hemant soren will fight assembly election with congress alliance