झारखंडः 29 दिसम्बर को हेमंत सोरेन लेंगे शपथ, रघुवर दास होंगे शामिल, न्योता भेजा

By भाषा | Published: December 27, 2019 08:38 PM2019-12-27T20:38:29+5:302019-12-27T20:38:29+5:30

विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘‘नामित मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कार्यवाहक मुख्यमंत्री रघुवर दास को फोन करके अपने शपथग्रहण समारोह के लिए आमंत्रित किया है। रघुवर दास 29 दिसम्बर को सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।’’

Jharkhand: Hemant Soren to take oath on December 29, Raghuvar Das will be included, invitation invited | झारखंडः 29 दिसम्बर को हेमंत सोरेन लेंगे शपथ, रघुवर दास होंगे शामिल, न्योता भेजा

भाजपा को सिर्फ 25 सीटों से संतोष करना पड़ा। 

Highlightsकार्यवाहक मुख्यमंत्री रघुवर दास की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गयी है।हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाले विपक्षी गठबंधन ने भाजपा को बुरी तरह पराजित किया।

झारखंड के कार्यवाहक मुख्यमंत्री रघुवर दास राज्य के नामित मुख्यमंत्री एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन के 29 दिसम्बर को निर्धारित शपथग्रहण समारोह में शामिल होंगे।

कार्यवाहक मुख्यमंत्री रघुवर दास की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गयी है। विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘‘नामित मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कार्यवाहक मुख्यमंत्री रघुवर दास को फोन करके अपने शपथग्रहण समारोह के लिए आमंत्रित किया है। रघुवर दास 29 दिसम्बर को सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।’’

झारखंड विधानसभा के 23 दिसम्बर को घोषित चुनाव परिणामों में हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाले विपक्षी गठबंधन ने भाजपा को बुरी तरह पराजित किया और 81 सदस्यीय विधानसभा में 47 सीटें जीतीं जबकि भाजपा को सिर्फ 25 सीटों से संतोष करना पड़ा। 

Web Title: Jharkhand: Hemant Soren to take oath on December 29, Raghuvar Das will be included, invitation invited

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे