झारखंड: '5 ट्रिलियन में कितने जीरो' वाले गौरव वल्लभ को कांग्रेस ने बनाया उम्मीदवार, CM रघुबर दास के खिलाफ लड़ेंगे चुनाव

By भाषा | Published: November 17, 2019 04:11 AM2019-11-17T04:11:36+5:302019-11-17T04:11:36+5:30

मुख्यमंत्री के खिलाफ उम्मीदवार बनाए जाने के बारे में पूछे जाने पर वल्लभ ने कहा, ''मैं इस चुनौती को स्वीकार करता हूं। इस क्षेत्र और झारखंड के लोगों के साथ पिछले पांच वर्षों में सिर्फ धोखा हुआ है।

Jharkhand: Congress named Gaurav Vallabh as 'how many zeros in 5 trillion' candidate, will contest against CM Raghubar Das | झारखंड: '5 ट्रिलियन में कितने जीरो' वाले गौरव वल्लभ को कांग्रेस ने बनाया उम्मीदवार, CM रघुबर दास के खिलाफ लड़ेंगे चुनाव

झारखंड में कांग्रेस 81 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव में झामुमो और राजद के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है। वह 31 सीटों पर लड़ रही है।

Highlightsकांग्रेस ने गौरव वल्लभ को झारखंड विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री रघुबर दास के खिलाफ उम्मीदवार बनाया है।इस विधानसभा सीट से मुख्यमंत्री रघुबर दास वर्तमान में विधायक हैं।

कांग्रेस ने अपने राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव वल्लभ को झारखंड विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री रघुबर दास के खिलाफ उम्मीदवार बनाया है। पार्टी की ओर से शनिवार रात दो उम्मीदवारों की सूची जारी की गई जिसमें वल्लभ का नाम प्रमुख है जिन्हें जमशेदपुर-पूर्व से उम्मीदवार बनाया गया है।

इस विधानसभा सीट से मुख्यमंत्री रघुबर दास वर्तमान में विधायक हैं। रामगढ़ से ममता देवी को टिकट दिया गया है। मुख्यमंत्री के खिलाफ उम्मीदवार बनाए जाने के बारे में पूछे जाने पर वल्लभ ने कहा, ''मैं इस चुनौती को स्वीकार करता हूं। इस क्षेत्र और झारखंड के लोगों के साथ पिछले पांच वर्षों में सिर्फ धोखा हुआ है।

जनता रघुबर दास और भाजपा को सबक सिखाने के लिए तैयार है।" झारखंड में कांग्रेस 81 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव में झामुमो और राजद के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है। वह 31 सीटों पर लड़ रही है।

उधर, कांग्रेस ने कर्नाटक में होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए शनिवार को छह उम्मीदवारों की भी घोषणा की। 

Web Title: Jharkhand: Congress named Gaurav Vallabh as 'how many zeros in 5 trillion' candidate, will contest against CM Raghubar Das

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे