Jharkhand By-election Updates: दुमका और बेरमो में मतगणना जारी, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के भाई बसंत 1,234 मतों से पीछे

By सतीश कुमार सिंह | Published: November 10, 2020 09:34 AM2020-11-10T09:34:38+5:302020-11-10T14:39:45+5:30

बेरमो में पूर्व मंत्री राजेंद्र प्रसाद सिंह के पुत्र तथा कांग्रेस प्रत्याशी कुमार जयमंगल उर्फ अनूप सिंह तथा पूर्व विधायक व भाजपा प्रत्याशी योगेश्वर महतो बाटुल आमने-सामने हैं। राजेंद्र प्रसाद सिंह के निधन से बेरमो सीट रिक्त हुई थी।

Jharkhand By-election LIVE Updates Counting Dumka Bermo JMM one BJP ahead one | Jharkhand By-election Updates: दुमका और बेरमो में मतगणना जारी, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के भाई बसंत 1,234 मतों से पीछे

दुमका (सु) और बेरमो सीटों पर क्रमशः 12 और 16 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

Highlightsझारखंड में दुमका (सु) और बेरमो विधानसभा सीटों के लिए मंगलवार को हुए उपचुनाव में 62.46 प्रतिशत मतदान हुआ था। दोनों सीटों से कुल 28 उम्मीदवारों के राजनीतिक भाग्य का फैसला ईवीएम मशीनों में बंद हो गया था।

रांचीः झारखंड में दो सीट पर मतगणना जारी है। सीएम सोरेन के भाई चुनावी मैदान में हैं। दुमका और बेरमो सीट पर चुनाव हुआ था। दुमका सीट सीएम हेमंत सोरेन ने खाली किया था। वह दो जगह से चुनाव जीते थे। 

बेरमो में पूर्व मंत्री राजेंद्र प्रसाद सिंह के पुत्र तथा कांग्रेस प्रत्याशी कुमार जयमंगल उर्फ अनूप सिंह तथा पूर्व विधायक व भाजपा प्रत्याशी योगेश्वर महतो बाटुल आमने-सामने हैं। राजेंद्र प्रसाद सिंह के निधन से बेरमो सीट रिक्त हुई थी।

झारखंड में दुमका (सु) और बेरमो विधानसभा सीटों के लिए मंगलवार को हुए उपचुनाव में 62.46 प्रतिशत मतदान हुआ था। मतदान समाप्त होने के साथ ही दोनों सीटों से कुल 28 उम्मीदवारों के राजनीतिक भाग्य का फैसला ईवीएम मशीनों में बंद हो गया।

झारखंड में दो सीटों के उपचुनाव के तहत पहले आठ चरण की मतगणना के बाद बेरमो में कांग्रेस के अनूप सिंह और दुमका में भाजपा की लुईस मरांडी बढ़त बनाए हुए हैं। झारखंड के संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी हीरालाल मंडल ने बताया कि राज्य की बेरमो एवं दुमका विधानसभा सीटों के उपचुनावों के लिए मतगणना का कार्य सुबह आठ बजे से ही शांतिपूर्वक जारी है और अब तक आठ चरणों की हुई मतगणना के बाद दुमका में भाजपा की लुईस मरांडी ने सत्ताधारी झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के भाई बसंत सोरेन के खिलाफ 1,234 मतों की बढ़त बना ली है।

दूसरी ओर, बोकारो की बेरमो विधानसभा सीट पर प्रथम आठ चरणों की मतगणना के बाद कांग्रेस के अनूप सिंह ने भाजपा के योगेश्वर महतो के खिलाफ 9,051 मतों की बड़ी बढ़त बना ली है। आठ चरणों के बाद दुमका में जहां भाजपा की मरांडी को कुल 34,002 मत प्राप्त हुए हैं वहीं झामुमो के बसंत सोरेन को 32,768 मत ही प्राप्त हुए हैं।

अब तक सिर्फ शहरी इलाकों की मतगणना हुई है। ग्रामीण इलाकों में मतगणना अब प्रारंभ हुई है और रुझान कुछ बदलना भी प्रारंभ हो गया है। बेरमो में आठ चरण की मतगणना के बाद अब तक भाजपा के योगेश्वर महतो को जहां 32,438 मत प्राप्त हुए हैं, वहीं कांग्रेस के कुमार जयमंगल उर्फ अनूप सिंह को कुल 41,489 मत प्राप्त हुए हैं। राज्य की दोनों सीटों पर तीन नवंबर को मतदान हुआ था।

Web Title: Jharkhand By-election LIVE Updates Counting Dumka Bermo JMM one BJP ahead one

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे