झारखंड विधानसभा सत्र: बीजेपी का आरोप- राजनीतिक मापदंडों की धज्जियां उड़ा रहे हैं विधानसभा अध्यक्ष 

By भाषा | Published: February 29, 2020 03:59 AM2020-02-29T03:59:55+5:302020-02-29T03:59:55+5:30

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप वर्मा ने आज यहां आरोप लगाया कि ऐसा प्रतीत हो रहा है कि झारखंड मुक्ति मोर्चा के दबाव में विधानसभा अध्यक्ष इस संबंध में निर्णय टाल रहे हैं।

Jharkhand assembly session: BJP accuses- Speaker of the assembly is flouting political parameters | झारखंड विधानसभा सत्र: बीजेपी का आरोप- राजनीतिक मापदंडों की धज्जियां उड़ा रहे हैं विधानसभा अध्यक्ष 

झारखंड विधानसभा सत्र: बीजेपी का आरोप- राजनीतिक मापदंडों की धज्जियां उड़ा रहे हैं विधानसभा अध्यक्ष 

भारतीय जनता पार्टी ने आज यहां आरोप लगाया कि विपक्ष के नेता पद पर बाबूलाल मरांडी को अब तक मान्यता नहीं देकर विधानसभा अध्यक्ष स्थापित राजनीतिक मापदंडों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप वर्मा ने आज यहां आरोप लगाया कि ऐसा प्रतीत हो रहा है कि झारखंड मुक्ति मोर्चा के दबाव में विधानसभा अध्यक्ष इस संबंध में निर्णय टाल रहे हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि नई सरकार के दो महीनों के शासनकाल में पूरे प्रदेश की स्थिति चरमरा गयी है। वर्मा ने कहा कि प्रदेश में पूरे तरीके से प्रशासनिक शून्यता है और सूबे में प्रतिदिन उग्रवादी घटनाएं घट रही है और आज ही चाईबासा में उग्रवादियों ने अनेक गाड़ियों को आग लगा दी।

उन्होंने कहा कि यह सरकार सिर्फ आभासी दुनिया की सरकार है और मुख्यमंत्री ट्विटर पर रोज 1- 2 निर्णय लेकर ऐसा दिखाना चाह रहे हैं जैसे पूरे प्रदेश में प्रशासन संवेदनशील है । 

Web Title: Jharkhand assembly session: BJP accuses- Speaker of the assembly is flouting political parameters

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे