झारखंड बीजेपी में असंतोष, टिकट कटने से नाराज इस नेता ने दिया इस्तीफा, कहा- 20 सालों तक की पार्टी की सेवा

By भाषा | Published: November 11, 2019 07:07 PM2019-11-11T19:07:20+5:302019-11-11T19:07:20+5:30

झारखंड में 30 नवंबर से लेकर 20 दिसंबर तक पांच चरणों में मतदान होगा। विधानसभा चुनाव के परिणाम 23 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे।

Jharkhand assembly polls: Pakur district president of BJP resigns from party | झारखंड बीजेपी में असंतोष, टिकट कटने से नाराज इस नेता ने दिया इस्तीफा, कहा- 20 सालों तक की पार्टी की सेवा

File Photo

Highlightsबीजेरी की पाकुड़ जिला इकाई के अध्यक्ष देवीधन टुडू ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। टूडु ने आरोप लगाया कि उन्हें नजरंदाज किया गया है जिससे उनके स्वाभिमान को चोट पहुंची है।

झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के 52 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी होने के एक दिन बाद सोमवार को पार्टी की पाकुड़ जिला इकाई के अध्यक्ष देवीधन टुडू ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। टूडु ने आरोप लगाया कि उन्हें नजरंदाज किया गया है जिससे उनके स्वाभिमान को चोट पहुंची है।

टूडु ने भाजपा झारखंड इकाई के अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ को अपना इस्तीफा सौंप दिया। इस्तीफे में टूडु ने लिखा, “मैं पाकुड़ जिला अध्यक्ष पद और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देता हूं।” 

उन्होंने आरोप लगाया कि दो दशकों से अधिक समय तक पार्टी के लिए काम करने के बावजूद पार्टी ने उन्हें नजरंदाज कर उनके स्वाभिमान को चोट पहुंचाई है।” महेशपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा द्वारा टिकट नहीं दिए जाने के बाद किसी अन्य पार्टी में शामिल होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि उन्होंने अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया है। 

भाजपा ने रविवार को विधानसभा चुनाव के लिए अपने 52 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। पिछले महीने जेवीएम-पी से भाजपा में शमिल हुए मिस्त्री सोरेन महेशपुर सीट पर भाजपा के उम्मीदवार होंगे। 

टूडु ने 2009 और 2014 के विधानसभा चुनावों में महेशपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा था लेकिन वह दोनों चुनावों में हार गए थे। झारखंड में 30 नवंबर से लेकर 20 दिसंबर तक पांच चरणों में मतदान होगा। विधानसभा चुनाव के परिणाम 23 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे। चुनाव के पहले चरण के लिए नामांकन भरने की आखिरी तारीख 13 नवंबर है।

Web Title: Jharkhand assembly polls: Pakur district president of BJP resigns from party

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे