झारखंड चुनावः बीजेपी के बाद कांग्रेस ने भी जारी की उम्मीदवारों की पहली सूची, पार्टी प्रदेशाध्यक्ष रामेश्वर लड़ेंगे लोहरदगा से चुनाव

By रामदीप मिश्रा | Published: November 10, 2019 05:57 PM2019-11-10T17:57:43+5:302019-11-10T18:10:31+5:30

Jharkhand Assembly Polls: झारखंड में 30 नवंबर को प्रारंभ होकर 20 दिसंबर तक कुल पांच चरणों में 81 विधानसभा सीटों के लिए मतदान होना है। मतगणना और उसके बाद परिणाम की घोषणा 23 दिसंबर को होगी।

Jharkhand Assembly Polls: Congress releases first list of five candidates | झारखंड चुनावः बीजेपी के बाद कांग्रेस ने भी जारी की उम्मीदवारों की पहली सूची, पार्टी प्रदेशाध्यक्ष रामेश्वर लड़ेंगे लोहरदगा से चुनाव

File Photo

Highlightsझारखंड विधानसभा चुनाव के लिये भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के बाद कांग्रेस ने रविवार शाम को अपनी उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष रामेश्वर उरांव लोहरदगा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे।

झारखंड विधानसभा चुनाव के लिये भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के बाद कांग्रेस ने रविवार शाम को अपनी उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष रामेश्वर उरांव लोहरदगा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे।

समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, कांग्रेस ने आगामी झारखड़ं विधानसभा चुनाव के लिए पांच उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है। इस सूची में झारखंड पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष रामेश्वर उरांव का भी नाम शामिल है। वह लोहरदगा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे।


इसके अलावा राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी। आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष ने रविवार को 5  प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की। आरजेडी ने हुसैनाबाद सीट से संजय सिंह यादव, गोड्डा से संजय प्रसाद यादव, देवघर से सुरेश पासवान, चतरा से सत्यानंद भोक्ता और छतरपुर से विजय राम को चुनाव मैदान में उतारने का फैसला किया है। ज्ञात हो कि आरजेडी महागठबंधन का हिस्सा है। 

वहीं, इससे पहले रविवार को ही बीजेपी ने झारखंड विधानसभा चुनाव के लिये 52 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। मुख्यमंत्री रघुवर दास जमशेदपुर पूर्व से चुनाव लड़ेंगे, जबकि लक्ष्मण गिलुआ चक्रधरपुर से चुनाव लड़ेंगे। इस सूची में 30 वर्तमान विधायकों को फिर से टिकट दिया गया। वहीं, 10 का टिकट काटा गया है। 

आपको बता दें कि झारखंड में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी और उसके सहयोगियों के खिलाफ बने महागठबंधन में सिर्फ झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और राजद शामिल हुए हैं। तीनों दल सीट बंटवारे की घोषणा कर चुके हैं। राज्य में झामुमो 43, कांग्रेस 31 और राजद सिर्फ सात सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। 

महागठबंधन में झारखंड विकास मोर्चा और वाम दल नहीं शामिल हुए हैं। वे अपने दम पर चुनाव लड़ेंगे। झारखंड में 30 नवंबर को प्रारंभ होकर 20 दिसंबर तक कुल पांच चरणों में 81 विधानसभा सीटों के लिए मतदान होना है। मतगणना और उसके बाद परिणाम की घोषणा 23 दिसंबर को होगी।

Web Title: Jharkhand Assembly Polls: Congress releases first list of five candidates

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे