झारखंड विधानसभा चुनाव: आज राजनाथ सिंह और स्मृति ईरानी की चुनाव सभाएं करेंगे संबोधित

By भाषा | Published: December 8, 2019 06:13 AM2019-12-08T06:13:17+5:302019-12-08T06:13:17+5:30

नौ दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी झारखंड के दौरे पर आयेंगे और वह बोकारो तथा बरही में दो जन सभाओं को संबोधित करेंगे। राज्य विधानसभा चुनाव में तीसरे चरण की 17 सीटों के लिए 12 दिसंबर को मतदान होना है।

Jharkhand Assembly Elections: Today elections meetings of Rajnath Singh and Smriti Irani will be addressed | झारखंड विधानसभा चुनाव: आज राजनाथ सिंह और स्मृति ईरानी की चुनाव सभाएं करेंगे संबोधित

झारखंड विधानसभा चुनाव: आज राजनाथ सिंह और स्मृति ईरानी की चुनाव सभाएं करेंगे संबोधित

Highlightsरक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी झारखंड विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के प्रचार के तहत भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में चुनावी सभाएं करने के लिए आज यहां पहुंचेंगे।भाजपा ने आज यहां जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी झारखंड विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के प्रचार के तहत भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में चुनावी सभाएं करने के लिए आज यहां पहुंचेंगे। भाजपा ने आज यहां जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी।

पार्टी द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार सिंह रविवार को पूर्वाह्न 11बजे मधुपुर में, अपराह्र एक बजे झरिया में तथा अपराह्न 2.30 बजे बिरनी बगोदर में जन सभा को संबोधित करेंगे। राजनाथ के अलावा केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पूर्वाह्न 11.30 बजे राजधनवार में, अपराह्र 1.30बजे पेटरवार में, अपराह्र 2.30बजे बुढ़मू में और 3.30 बजे टाटीसिलवे में चुनावी जन सभा को संबोधित करेंगी।

इसके बाद नौ दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी झारखंड के दौरे पर आयेंगे और वह बोकारो तथा बरही में दो जन सभाओं को संबोधित करेंगे। राज्य विधानसभा चुनाव में तीसरे चरण की 17 सीटों के लिए 12 दिसंबर को मतदान होना है।

Web Title: Jharkhand Assembly Elections: Today elections meetings of Rajnath Singh and Smriti Irani will be addressed

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे