झारखंड विधानसभा चुनाव: जांच के बाद 13 विधानसभा सीटों के लिए 206 उम्मीदवार, 22 नामांकन रद्द

By भाषा | Published: November 16, 2019 04:58 AM2019-11-16T04:58:57+5:302019-11-16T04:58:57+5:30

हले चरण में 30 नवंबर को 13 सीटों के लिए हो रहे चुनाव में सबसे ज्यादा 29 नामांकन पत्र भवनाथपुर विधानसभा सीट के लिए सही पाए गए हैं।

Jharkhand assembly election: 206 candidates for 13 assembly seats, 22 nominations canceled after scrutiny | झारखंड विधानसभा चुनाव: जांच के बाद 13 विधानसभा सीटों के लिए 206 उम्मीदवार, 22 नामांकन रद्द

झारखंड विधानसभा चुनाव: जांच के बाद 13 विधानसभा सीटों के लिए 206 उम्मीदवार, 22 नामांकन रद्द

Highlightsझारखंड विधानसभा चुनाव के लिए 30 नवंबर से 20 दिसंबर के बीच 5 चरणों में मतदान होगा।81 सदस्यीय विधानसभा का कार्यकाल 5 जनवरी 2020 को खत्म हो रहा है।

झारखंड विधानसभा के पहले चरण में 13 सीटों के लिए 30 नवंबर को होने वाले चुनाव को लेकर नामांकन पत्रों की जांच के बाद कुल 206 उम्मीदवार मैदान में रह गये हैं। जांच में 22 नामांकन पत्र रद्द कर दिए गए। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनय चौबे ने शुक्रवार को बताया कि प्रथम चरण के लिए दाखिल नामांकन पत्रों की जांच में कुल 206 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र सही पाए गए हैं। कुल 22 नामांकन पत्र जांच के बाद रद्द किये गये।

उन्होंने बताया कि चतरा सीट से एक, लोहरदगा सीट से तीन, मनिका सीट से एक, लातेहार सीट से दो, पांकी सीट से एक, डाल्टेनगंज सीट से सात, छतरपुर सीट से दो, हुसैनाबाद से दो, गढ़वा से एक और भवनाथपुर से दो अभ्यर्थियों के नामांकन पत्र जांच के बाद रद्द कर दिए गए।

पहले चरण में 30 नवंबर को 13 सीटों के लिए हो रहे चुनाव में सबसे ज्यादा 29 नामांकन पत्र भवनाथपुर विधानसभा सीट के लिए सही पाए गए हैं। इसके बाद हुसैनाबाद और विश्रामपुर सीट से 23-23 नामांकन पत्र, गढ़वा सीट के लिए 18, पांकी सीट के लिए 16, डाल्टेनगंज सीट के लिए 15, गुमला और लोहरदगा सीट के लिए 13-13, बिशुनपुर, मनिका और छतरपुर सीट के लिए 12-12, लातेहार सीट के लिए 11 तथा सबसे कम चतरा सीट के लिए 9 नामांकन पत्र सही पाए गए हैं। 

झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए 30 नवंबर से 20 दिसंबर के बीच 5 चरणों में मतदान होगा। नतीजे 23 दिसंबर को आएंगे। पिछली बार भी राज्य में पांच चरण में मतदान हुआ था। 81 सदस्यीय विधानसभा का कार्यकाल 5 जनवरी 2020 को खत्म हो रहा है।

Web Title: Jharkhand assembly election: 206 candidates for 13 assembly seats, 22 nominations canceled after scrutiny

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे