झारखंड में भीषण सड़क हादसा, बस के गहरी खाई में गिरने से छह यात्रियों की मौत और 39 घायल
By रामदीप मिश्रा | Published: June 25, 2019 08:06 AM2019-06-25T08:06:43+5:302019-06-25T08:06:43+5:30
यह हादसा गढ़वा में हुआ है। यहां बस पलटा खाकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को ग्रामीणों की मदद से बस से बाहर निकाला।
झारखंड में एक बड़ा हादसा सामने आया है, जहां बुधवार की सुबह एक बस खाई में जा गिरी। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई है, जबकि 39 लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों के सहयोग से घायलों को बस से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया।
मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा गढ़वा में हुआ है। यहां बस पलटा खाकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को ग्रामीणों की मदद से बस से बाहर निकाला। सभी को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां कई घायलों की हालात गंभीर बताई जा रही है।
वहीं, इस हादसे में छह लोगों की जान चली गई है। पुलिस ने सभी शवों को निकालकर मोर्चरी में रखवाने की तैयारी की है। खबर लिखे जाने तक यह पता नहीं लगाया जा सका है कि बस किस वजह से दुर्घटना का शिकार हुई है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
Jharkhand: 6 dead and around 39 people injured after a bus fell into a gorge in Garhwa. Rescue operations underway. More details awaited. pic.twitter.com/eWEBezfduG
— ANI (@ANI) June 25, 2019
आपको बता दें अभी हाल ही में हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में एक निजी बस 500 फीट गहरी खाई में गिर गई थी। हादसे में 27 यात्रियों की मौत हो गई थी, जबकि 33 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। कुल्लू एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया था कि बस कुल्लू से गाड़ागुशैणी के लिए जा रही थी। एक मोड़ पर बस करीब 500 फीट नीचे खाई में पलट गई। यह हादसा करीब 4 बजे हुआ था। 48 सीटों वाली इस बस में करीब 60 लोग सवार थे। बस में अधिकतर कॉलेज छात्र सवार थे, जो एडमिशन लेकर लौट रहे थे।