JDU के उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर ने कहा- पार्टी को 2020 में अधिक सीटों पर चुनाव लड़ना चाहिए

By भाषा | Published: December 30, 2019 05:28 AM2019-12-30T05:28:45+5:302019-12-30T05:28:45+5:30

किशोर ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘मेरे अनुसार लोकसभा चुनाव का फार्मूला विधानसभा चुनाव में दोहराया नहीं जा सकता।’’

JDU vice-president Prashant Kishore said- the party should contest more seats in 2020 | JDU के उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर ने कहा- पार्टी को 2020 में अधिक सीटों पर चुनाव लड़ना चाहिए

JDU के उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर ने कहा- पार्टी को 2020 में अधिक सीटों पर चुनाव लड़ना चाहिए

Highlights किशोर ने कहा, ‘‘जदयू अपेक्षाकृत बड़ी पार्टी है जिसके करीब 70 विधायक हैं जबकि भाजपा के पास करीब 50 विधायक हैं। इसके अलावा, विधानसभा चुनाव नीतीश कुमार को राजग का चेहरा बनाकर लड़ा जाना है।’’

जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर ने रविवार को कहा कि बिहार में राजग की वरिष्ठ साझीदार होने के नाते उनकी पार्टी को आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की तुलना में अधिक सीटों पर चुनाव लड़ना चाहिए। दोनों दलों ने इस साल लोकसभा चुनाव में समान संख्या में सीटों पर चुनाव लड़ा था।

किशोर ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘मेरे अनुसार लोकसभा चुनाव का फार्मूला विधानसभा चुनाव में दोहराया नहीं जा सकता।’’ वह हाल में सीएए और एनसीआर को लेकर भाजपा को लगातार निशाना बनाते आए हैं। उन्होंने कहा, ‘‘अगर हम 2010 के विधानसभा चुनाव को देखें जिसमें जदयू और भाजपा ने साथ मिलकर चुनाव लड़ा था तो यह अनुपात 1:1.4 था।

अगर इसमें इस बार मामूली बदलाव भी हो, तो भी यह नहीं हो सकता कि दोनों दल समान सीटों पर चुनाव लड़ें।’’ किशोर ने कहा, ‘‘जदयू अपेक्षाकृत बड़ी पार्टी है जिसके करीब 70 विधायक हैं जबकि भाजपा के पास करीब 50 विधायक हैं। इसके अलावा, विधानसभा चुनाव नीतीश कुमार को राजग का चेहरा बनाकर लड़ा जाना है।’’

Web Title: JDU vice-president Prashant Kishore said- the party should contest more seats in 2020

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे