पुण्यतिथिः सोनिया गांधी, राहुल गांधी और पीएम मोदी समेत इन दिग्गजों ने दी जवाहरलाल नेहरू को श्रद्धांजलि 

By रामदीप मिश्रा | Published: May 27, 2019 09:09 AM2019-05-27T09:09:47+5:302019-05-27T09:09:47+5:30

Jawaharlal Nehru death anniversary: जवाहर लाल नेहरू का जन्म 14 नंवबर 1889 को उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद शहर में हुआ था। उनके पिता पंडित मोतीलाल नेहरू कांग्रेस पार्टी के सदस्य थे।

Jawaharlal Nehru death anniversary: rahul gandhi, sonia gandhi narendra modi pay tribute | पुण्यतिथिः सोनिया गांधी, राहुल गांधी और पीएम मोदी समेत इन दिग्गजों ने दी जवाहरलाल नेहरू को श्रद्धांजलि 

पुण्यतिथिः सोनिया गांधी, राहुल गांधी और पीएम मोदी समेत इन दिग्गजों ने दी जवाहरलाल नेहरू को श्रद्धांजलि 

आजाद भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की आज 55वीं पुण्यतिथि है। इस दौरान सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह राष्ट्रीय राजधानी स्थित शांति वन पहुंचे और पंडित नेहरू को श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। बता दें, 14 नवंबर 1889 को जन्मे नेहरू का 27 मई, 1964 को निधन हो गया था। 

सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने शांतिवन पहुंचकर जवाहरलाल नेहरू को श्रद्धांजलि दी है। 



पूर्व पीएम मनमोहन सिंह और पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने भी पंडित नेहरू को श्रद्धा सुमन ने अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जवाहरलाल नेहरू को श्रद्धांजलि देते हुए ट्वीट किया, 'पंडित जवाहरलाल नेहरू जी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि। उनके द्वारा राष्ट्र के लिए किया गया योगदान हमें याद है।'


जवाहर लाल नेहरू का जन्म 14 नंवबर 1889 को उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद शहर में हुआ था। उनके पिता पंडित मोतीलाल नेहरू कांग्रेस पार्टी के सदस्य थे। नेहरू ने वकालत की पढ़ाई की और उसके बाद महात्मा गांधी के साथ स्वाधीनता संग्राम में कूद गए। वो एक अच्छे राजनेता, वक्ता और लेखक थे। पंडित नेहरू आजाद भारत के पहले प्रधानमंत्री बने। उनका निधन 27 मई ,1964 को हुआ था।

Web Title: Jawaharlal Nehru death anniversary: rahul gandhi, sonia gandhi narendra modi pay tribute

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे