CAB विवाद: जापान के PM शिंजो आबे अपने भारत दौरे को कर सकते हैं रद्द

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: December 13, 2019 09:40 AM2019-12-13T09:40:31+5:302019-12-13T09:40:31+5:30

भारत के गुवाहाटी व दूसरे हिस्सों में हो रहे हिंसक विरोध प्रदर्शन की वजह से आबे ने यह फैसला लिया है। दरअसल, आबे और भारतीय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के बीच एक शिखर सम्मेलन होना था। लेकिन, विवादास्पद नागरिकता कानून को लेकर हो रहे हिंसक विरोध प्रदर्शन की वजह से अब इस जापानी पीएम द्वारा टाला जा सकता है ।

Japanese PM Shinzo Abe may cancel visit to India: Report | CAB विवाद: जापान के PM शिंजो आबे अपने भारत दौरे को कर सकते हैं रद्द

प्रदर्शनकारियों ने बुधवार को गुवाहाटी में भारत-जापान की बैठक के पोस्टरों को इसके लिए तैयार अस्थाई मंच को आग लगा दी।

Highlightsरिपोर्ट्स के मुताबिक, इसे गुवाहाटी में आयोजित किया जाना था। प्रदर्शनकारियों ने बुधवार को गुवाहाटी में भारत-जापान की बैठक के पोस्टरों को इसके लिए तैयार अस्थाई मंच को आग लगा दी।

नागरिकता संशोधन विधेयक के संसद के दोनों सदनों से पास होने के बाद देश भर में विरोध प्रदर्शन हो रहा है। इसी बीच खबर आ रही है कि जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे रविवार से  शुरू होने वाली भारत की अपनी यात्रा को रद्द करने पर विचार कर रहे हैं।

एचटी रिपोर्ट के मुताबिक, भारत के गुवाहाटी व दूसरे हिस्सों में हो रहे हिंसक विरोध प्रदर्शन की वजह से आबे ने यह फैसला लिया है। दरअसल, आबे और भारतीय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के बीच एक शिखर सम्मेलन होना था। लेकिन, विवादास्पद नागरिकता कानून को लेकर हो रहे हिंसक विरोध प्रदर्शन की वजह से अब इस जापानी पीएम द्वारा टाला जा सकता है ।

हालांकि, अभी तक गृह मंत्रालय ने इस शिखर बैठक के स्थल का ऐलान नहीं किया है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसे गुवाहाटी में आयोजित किया जाना था। 

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदर्शनकारियों ने बुधवार को गुवाहाटी में भारत-जापान की बैठक के पोस्टरों को इसके लिए तैयार अस्थाई मंच को आग लगा दी। सूत्रों ने कहा कि अगर गुवाहाटी में बैठक की योजना रद्द होती है, तो मोदी-आबे की बैठक दिल्ली के हैदराबाद हाउस में होनी थी। 

Read in English

Web Title: Japanese PM Shinzo Abe may cancel visit to India: Report

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे