जम्मू कश्मीर: LoC के पास घुसपैठ कर रहे तीन आतंकियों को सेना ने मार गिराया
By स्वाति सिंह | Published: August 18, 2018 09:01 PM2018-08-18T21:01:09+5:302018-08-18T21:01:09+5:30
इसके बाद भारतीय सेना और आतंकियों के जमकर गोलीबारी हुई। इस गोलीबारी के दौरान तीन आतंकी मारे गए। इस बात की जानकारी पुलिस ने दी है।
जम्मू, 18 अगस्त: जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा के तंगधार सेक्टर में शनिवार शाम आतंकियों ने लाइन ऑफ़ कंट्रोल के पास घुसपैठ का प्रयास किया। इसके बाद भारतीय सेना और आतंकियों के जमकर गोलीबारी हुई। इस गोलीबारी के दौरान तीन आतंकी मारे गए। इस बात की जानकारी पुलिस ने दी है।
Jammu & Kashmir: Three terrorists killed near Line of Control in Tangdhar sector, in Kupwara district; More details awaited pic.twitter.com/RTGJ21RKPk
— ANI (@ANI) August 18, 2018
बता दें कि हाल ही में पाकिस्तानी कब्जे वाले कश्मीर को बांटने वाली एलओसी के पास बांडीपोरा सेक्टर के गुरेज में कवर फायर की आड़ में घुसपैठ की कोशिश कर रहे आतंकियों से मुठभेड़ में चार भारतीय जवान शहीद हो गए थे। इस मुठभेड़ में चार आतंकी भी मार गिराए थे। पाकिस्तान की ओर से आतंकियों को भारत में घुसपैठ कराने के लिए लगातार कवर फायर हुआ।
इस दौरान पाकिस्तान की ओर से मोर्टार भी दागे जा रहे थे। पाकिस्तान की ओर से अब भी फायरिंग जारी थी। भारतीय जवान भी लगातार पाकिस्तान की गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दे रहे थे।
पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा गुरेज (बांडीपोरा) सेक्टर में मंगलवार को युद्ध विराम का उल्लंघन कर भारतीय ठिकानों पर की गई गोलाबारी की आड़ में घुसपैठ कर रहे आतंकियों के मंसूबों को नाकाम करते हुए एक मेजर समेत चार सैन्यकर्मी शहीद हो गए। इस दौरान दो आतंकी भी मारे गए थे। एक अन्य सूचना के मुताबिक मारे गए आतंकियों की तादाद चार ते। फिलहाल, उनके अन्य बचे हुए साथियों को, जिनकी संख्या 4 बताई जा रही थी।