कश्मीर में कड़ाके की ठंड का कहर, जम गई डल झील, श्रीनगर में 1991 के बाद सबसे ठंडी रात

By विनीत कुमार | Published: January 14, 2021 01:50 PM2021-01-14T13:50:52+5:302021-01-14T13:57:27+5:30

उत्तर भारत के साथ जम्मू-कश्मीर में भी कड़ाके की ठंड जारी है। श्रीनगर में बीती रात माइनस 8.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया जो पिछले 30 साल में सबसे कम है।

Jammu Kashmir srinagar records coldest night since 1991 dal lake freezes | कश्मीर में कड़ाके की ठंड का कहर, जम गई डल झील, श्रीनगर में 1991 के बाद सबसे ठंडी रात

जम्मू-कश्मीर में कड़ाके की ठंड (फाइल फोटो)

Highlightsसाल 1991 के बाद श्रीनगर में सबसे सर्द रात, माइनस 11.8 डिग्री सेल्सियस तापमानसाल 1991 में श्रीनगर में न्यूनतम तापमान माइनस 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया थाकश्मीर अभी 40 दिनों के 'चिल्लाई-कलान' के दौर से गुजर रहा है

देश की राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में कड़ाके की ठंड जारी है। इस बीच गुरुवार को कश्मीर का प्रसिद्ध डल झील पूरी तरह जम गया। दरअसल, बुधवार की रात श्रीनगर में पिछले 30 सालों की सबसे ठंडी रात रही।

श्रीनगर में देर रात माइनस 8.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। ये 1991 के बाद शहर की सबसे सर्द रात रही जब माइनस 11.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था। वहीं, 1995 में न्यूनतम तापमान माइनस 11.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया था।

मौसम विभाग के अनुसार अब तक सबसे कम तापमान श्रीनगर में माइनस 14.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इसे 1893 में दर्ज किया था।

पूरी कश्मीर घाटी ठंड की चपेट में

हर साल अमरनाथ यात्रा के लिए बेस कैंप के तौर पर पहचानी जाने वाले दक्षिण कश्मीर में मौजूद पहलगाम में -11.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। इससे पहले पिछली रात यहां तापमान माइनस 11.7 डिग्री था।

वहीं, गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान माइनस 7 डिग्री सेल्सियस है। यहां भी पिछली रात -10 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था।

उत्तरी कश्मीर की बात करें तो कुपवाड़ा में माइनस 6.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। वहीं, कोकेरनग में न्यूनतम तापमान -10.3 डिग्री सेल्सियस रहा।

कश्मीर में ठंड का आलम ये है कि पानी सप्लाई करने वाले पाइप जम गए हैं। साथ ही शहर में कई जगह सड़कों पर बर्फ की मोटी चादर देखी जा सकती है। इससे गाड़ियों का चलना भी मुश्किल हो गया है।

बता दें कि कश्मीर अभी 40 दिनों के 'चिल्लाई-कलान' के दौर से गुजर रहा है। इन दिनों में तापमान इस क्षेत्र में काफी गिर जाता है और कड़ाके की ठंड होती है। साथ ही कई इलाकों में बर्फ जम जाने से पानी की भी किल्लत रहती है। 

Web Title: Jammu Kashmir srinagar records coldest night since 1991 dal lake freezes

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे