जम्मू कश्मीर: LoC पर पाकिस्तानी सेना ने बरसाई गोलियां, सेना के मेजर और बीएसएफ कांस्टेबल घायल

By भाषा | Published: January 11, 2019 09:17 AM2019-01-11T09:17:49+5:302019-01-11T09:17:49+5:30

अधिकारियों ने बताया कि दोनों को जम्मू के 166 सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां उनकी हालत स्थिर बतायी गयी है।

Jammu Kashmir: Pakistani army attacks on indian army, Major army and BSF constable at LoC | जम्मू कश्मीर: LoC पर पाकिस्तानी सेना ने बरसाई गोलियां, सेना के मेजर और बीएसएफ कांस्टेबल घायल

सांकेतिक तस्वीर

जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पास अग्रिम चौकियों और रिहायशी क्षेत्रों में पाकिस्तानी सैनिकों की ओर से की गयी गोलीबारी में सेना के एक मेजर और बीएसएफ जवान घायल हो गये।

अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने बृहस्पतिवार को लगातार तीसरे दिन संघर्षविराम का उल्लंघन किया जिसका भारतीय बलों ने मुंहतोड़ जवाब दिया। 

सेना के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘सेना के एक मेजर और बीएसएफ के एक कांस्टेबल पाकिस्तानी सैनिकों की गोलीबारी में घायल हो गये। पाकिस्तानी सैनिकों ने बृहस्पतिवार देर रात को बालाकोटे सेक्टर के तारकुंडी अग्रिम क्षेत्र में संघर्षविराम का उल्लंघन करते हुए गोलीबारी की।’’ 

अधिकारियों ने बताया कि दोनों को जम्मू के 166 सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां उनकी हालत स्थिर बतायी गयी है।

Web Title: Jammu Kashmir: Pakistani army attacks on indian army, Major army and BSF constable at LoC

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे