जम्मू-कश्मीरः पाकिस्तान ने आज तड़के दो बार किया संघर्ष विराम का उल्लंघन, भारतीय सेना ने की जवाबी कार्रवाई 

By रामदीप मिश्रा | Published: June 22, 2020 07:35 AM2020-06-22T07:35:24+5:302020-06-22T07:35:24+5:30

पाकिस्तान की ओर से इस साल जम्मू-कश्मीर में सीमाओं के पास गोलाबारी की घटनाओं में वृद्धि हुई है और 10 जून तक 2,027 बार संघर्ष विराम का उल्लंगन किया गया।

Jammu Kashmir: Pakistan violated ceasefire in Krishna Ghati and Nowshera sectors, Indian Army retaliating | जम्मू-कश्मीरः पाकिस्तान ने आज तड़के दो बार किया संघर्ष विराम का उल्लंघन, भारतीय सेना ने की जवाबी कार्रवाई 

पाकिस्तान ने संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Highlightsपाक ने आज तड़के लगभग साढ़े तीन बजे कृष्णाघाटी और नौशेरा सेक्टरों में संघर्ष विराम का उल्लंघन किया।उसने फिर से सुबह लगभग साढ़े पांच बजे नौशेरा सेक्टर में संघर्ष विराम का उल्लंघन किया।

श्रीनगरः पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों ने बाज नहीं आ रहा है। वह लगातार जम्मू-कश्मीर में संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रहा है। पाक ने आज तड़के लगभग साढ़े तीन बजे कृष्णाघाटी और नौशेरा सेक्टरों में संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। इसके बाद उसने फिर से सुबह लगभग साढ़े पांच बजे नौशेरा सेक्टर में संघर्ष विराम का उल्लंघन किया, जिसके बाद भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई की है।

इससे पहले 21 जून को पाकिस्तानी बलों ने संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए पुंछ और कठुआ जिलों में नियंत्रण रेखा एवं अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास चौकियों एवं गांवों पर गोलीबारी की और मोर्टार के गोले दागे थे। अधिकारियों ने बताया था कि इस दौरान भारत की सीमा में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। 

एक रक्षा प्रवक्ता ने कहा था, 'पाकिस्तान ने सुबह करीब सवा छह बजे पुंछ जिले के बालाकोट में नियंत्रण रेखा के पास बिना उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी की और मोर्टार के गोले दागकर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। भारतीय सेना इसका मुंहतोड़ जवाब दे रही है।' दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी से सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले लोगों में अफरा-तफरी मच गई। 

उन्होंने बताया था कि पाकिस्तानी रेंजर्स ने कठुआ जिले में हीरानगर सेक्टर पर अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास करोल मतराई इलाके में अग्रिम चौकियों और गांवों पर गोलीबारी की थी। पाकिस्तान ने शनिवार देर रात करीब एक बजे गोलीबारी की और मोर्टार के गोले दागे थे। यह गोलीबारी एवं गोलाबारी साढ़े चार घंटे से अधिक समय तक जारी रही थी। 

पाकिस्तान की ओर से इस साल जम्मू-कश्मीर में सीमाओं के पास गोलाबारी की घटनाओं में वृद्धि हुई है और 10 जून तक 2,027 बार संघर्ष विराम का उल्लंगन किया गया। राजौरी और पुंछ में इस माह पाकिस्तानी गोलीबारी में सेना के तीन जवान शहीद हो गए हैं। 

Web Title: Jammu Kashmir: Pakistan violated ceasefire in Krishna Ghati and Nowshera sectors, Indian Army retaliating

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे