जम्मू-कश्मीरः दो सलाहकार नियुक्त होने के बाद उपराज्यपाल ने कहा- राज्य में जल्द करवा देंगें विधानसभा चुनाव

By सुरेश एस डुग्गर | Published: November 14, 2019 03:58 PM2019-11-14T15:58:27+5:302019-11-14T15:58:27+5:30

केंद्र शासित जम्मू कश्मीर में जल्द विधानसभा चुनाव करवाए जाएंगे। यह घोषणा उप राज्यपाल जीसी मुर्मू ने करते हुए कहा कि जम्मू कश्मीर में केंद्र शासन होने के साथ-साथ अपनी विधानसभा भी होगी और यहां जनप्रतिनिध चुने जाने की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी।

Jammu Kashmir: Assembly elections will be held soon says lieutenant governor gc murmu | जम्मू-कश्मीरः दो सलाहकार नियुक्त होने के बाद उपराज्यपाल ने कहा- राज्य में जल्द करवा देंगें विधानसभा चुनाव

File Photo

Highlightsकेंद्र सरकार ने जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल जीसी मुर्मू की मदद की खातिर दो सलाहकारों की नियुक्ति कर दी है। उपराज्यपाल जीसी मुर्मू ने यह भी घोषणा कर दी की जम्मू कश्मीर में जल्द ही विधानसभा चुनाव करवाए जाएंगें।

केंद्र सरकार ने जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल जीसी मुर्मू की मदद की खातिर दो सलाहकारों की नियुक्ति कर दी है। इस नियुक्ति का आदेश आते ही उपराज्यपाल जीसी मुर्मू ने यह भी घोषणा कर दी की जम्मू कश्मीर में जल्द ही विधानसभा चुनाव करवाए जाएंगें।

केंद्र शासित जम्मू कश्मीर में जल्द विधानसभा चुनाव करवाए जाएंगे। यह घोषणा उप राज्यपाल जीसी मुर्मू ने करते हुए कहा कि जम्मू कश्मीर में केंद्र शासन होने के साथ-साथ अपनी विधानसभा भी होगी और यहां जनप्रतिनिध चुने जाने की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। मुर्मू जिला रियासी में पुलिस ट्रेनिंग सेंटर तलवाड़ा में पुलिस जवानों को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने जम्मू कश्मीर पुलिस की कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए कहा कि राज्य में आतंकवाद को जड़ से समाप्त करने के लिए पुलिस बेहतर काम कर रही है। इसके जवान अपनी जान की परवाह किए बिना लोगों की सुरक्षा को यकीनी बना रहे हैं। 

पुलिस के जवानों को जो भी दायित्व सौंपा गया, वे उससे कभी पीछे नहीं हटे। जल्द ही जम्मू कश्मीर पुलिस के कंधों पर एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी डाली जाएगी और वह होगी राज्य में शांतिपूर्वक विधानसभा चुनाव करवाना।

उप राज्यपाल की चुनावों के प्रति की गई घोषणा से कुछ ही घंटे पहले केंद्र सरकार ने घोषणा की थी कि पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के सलाहकार रहे सेवानिवृत्त आइएएस अधिकारी केके शर्मा और सेवानिवृत्त आपीएस अधिकारी फारूक खान अब केंद्र शासित जम्मू कश्मीर के नवनियुक्त उपराज्यपाल जीसी मुर्मू के सलाहकार होंगे। केंद्र सरकार ने उनकी इस नियुक्ति पर मुहर लगाते हुए इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिया है। जल्द ही इन दोनों सलाहकारों को विभाग भी आवंटित कर दिए जाएंगे।

जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने और 31 अक्टूबर को इसे दो हिस्सों में विभाजित करते हुए केंद्र शासित प्रदेश बना दिया गया था। उसी दौरान से ही जम्मू कश्मीर के अंतिम और 13वें राज्यपाल सत्यपाल मलिक द्वारा राज्य के प्रशासनिक कामकाज को सुचारु रूप से चलाने के लिए बनाई गई पांच सदस्यीय सलाहकार परिषद भी भंग हो गई थी। इसमें के विजय कुमार, के स्कंदन, केके शर्मा, खुर्शीद अहमद गनई और फारूक खान शामिल थे।

Web Title: Jammu Kashmir: Assembly elections will be held soon says lieutenant governor gc murmu

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे