जम्मू सीमा पर पाक गोलीबारी के बाद चिंता, फसल काट पाएंगे या नहीं, किसान परेशान

By सुरेश एस डुग्गर | Published: November 9, 2020 05:47 PM2020-11-09T17:47:13+5:302020-11-09T17:48:39+5:30

गोलीबारी के बाद बने हुए तनाव के बाद सीमांत किसानों की चिंता फसलों को समेटने की हो गई है। उनके इस सवाल का कोई जवाब नहीं दे पा रहा कि क्या वे अपनी फसलें काट पाएंगे या नहीं।

Jammu border Concerns Pakistan firing crop cut or not farmers upset bsf | जम्मू सीमा पर पाक गोलीबारी के बाद चिंता, फसल काट पाएंगे या नहीं, किसान परेशान

गोलीबारी को देखते हुए जवानों ने मोर्चें संभाल लिए और पाक गोलीबारी का उसी अंदाज से गोलीबारी का जवाब दिया।

Highlightsअंतरराष्ट्रीय सीमा पर रामगढ़ सेक्टर में पाक रेंजरों ने भारतीय क्षेत्र में गश्त कर रहे बीएसएफ के जवानों पर गोलीबारी की। पाकिस्तान की सकरोई पोस्ट से रेंजरों ने छोटे हथियारों से गश्त कर रहे भारतीय जवानों को निशाना बना कर गोलीबारी शुरू कर दी।पिछले कई दिनों से हीरानगर सेक्टर में इंटरनेशनल बार्डर पर है और एलओसी से सटे कई गांवों में भी है।

जम्मूः जम्मू फ्रंटियर के कुछ इलाकों में पाक रेंजरों द्वारा आज बीएसएफ के गश्ती दल पर की गई गोलीबारी के बाद बने हुए तनाव के बाद सीमांत किसानों की चिंता फसलों को समेटने की हो गई है। उनके इस सवाल का कोई जवाब नहीं दे पा रहा कि क्या वे अपनी फसलें काट पाएंगे या नहीं।

दरअसल आज जम्मू की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर रामगढ़ सेक्टर में पाक रेंजरों ने भारतीय क्षेत्र में गश्त कर रहे बीएसएफ के जवानों पर गोलीबारी की। यह घटना सोमवार सुबह साढ़े सात बजे की है जब सीमा पार पाकिस्तान की सकरोई पोस्ट से रेंजरों ने छोटे हथियारों से गश्त कर रहे भारतीय जवानों को निशाना बना कर गोलीबारी शुरू कर दी।

बीएसएफ के जवान जीरो लाइन पर भारतीय पोस्ट माजरा के पास गश्त पर थे। गोलीबारी को देखते हुए जवानों ने मोर्चें संभाल लिए और पाक गोलीबारी का उसी अंदाज से गोलीबारी का जवाब दिया। बीएसएफ इसे स्नाइपर फायर से भी इंकार नहीं कर रही है। दोनों ओर से करीब 15 मिनट चली गोलीबारी के बाद स्थिति सामान्य हो गई। गोलीबारी में जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नही है। यही हाल पिछले कई दिनों से हीरानगर सेक्टर में इंटरनेशनल बार्डर पर है और एलओसी से सटे कई गांवों में भी है।

गोलियों की आवाज सुनकर साथ लगते गांवों के लोगों में दहशत फैल चुकी है। इन दिनों जम्मू सीमा पर बासमती धान की फसल पक कर तैयार है। हालांकि बीएसएफ जवानों ने लोगों को सतर्क रहने की हिदायत दे दी है। पर ग्रामीणों को डर है कि अगर पाकिस्तान की ओर से गोलाबारी में तेजी आती है तो वे अपनी फसल भी नहीं काट पाएंगे।

गोलाबारी की इस घटना को देखते हुए ग्रामीणों को भी सर्तक रहने को कहा गया है। पाकिस्तान की कोशिश होती है कि किसी एक भारतीय पोस्ट पर गोलीबारी कर दूसरी पोस्ट से आतंकवादियों को भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ करवाई जाए। हीरानगर सेक्टर में तो किसान तारबंदी के आगे के खेतों में फसलें ही नहीं बो पाए हैं तथा पुंछ व राजौरी समेत एलओसी के कई सेक्टरों मंें पाक गोलाबारी के कारण पकी हुई फसलों को नुक्सान हो रहा है।

Web Title: Jammu border Concerns Pakistan firing crop cut or not farmers upset bsf

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे