जम्मू-कश्मीरः मच्छेल में एलओसी पर दो आतंकी ढेर, दो एके 47 और गोला बारूद बरामद
By सुरेश एस डुग्गर | Published: September 25, 2022 02:47 PM2022-09-25T14:47:08+5:302022-09-25T17:22:13+5:30
मच्छेल की टेकरी नार सीमा चौकी के पास आज सुबह उस समय मार गिराया गया, जब वे हथियारों के साथ भारतीय इलाके में घुसने की कोशिश कर रहे थे।
जम्मूः एलओसी से सटे कुपवाड़ा के मच्छेल सेक्टर में भारतीय सेना ने घुसपैठ करने का प्रयास कर रहे दो घुसपैठियों को मार गिराया है। सेना प्रवक्ता ने बताया कि दोनों को मच्छेल की टेकरी नार सीमा चौकी के पास आज सुबह उस समय मार गिराया गया जब वे हथियारों के साथ भारतीय इलाके में घुसने की कोशिश कर रहे थे।
मारे गए घुसपैठियों के कब्जे से दो एके 47 राइफलों के अतिरिक्त भारी मात्रा में गोला बारूद भी बरामद किया गया है। कश्मीर जोन पुलिस ने ट्वीट किया, “सेना और कुपवाड़ा पुलिस ने कुपवाड़ा के माछिल इलाके में नियंत्रण रेखा पर टेकरी नार के पास दो आतंकवादियों को मार गिराया।” पुलिस ने कहा, “दो एके 47 राइफल, दो पिस्तौल और चार हथगोले बरामद किए गए हैं। विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।”
J&K | Based on specific input of likely infiltration, a joint operation was conducted by Army and Kupwara Police in which two terrorists were neutralised near LoC Tekri Nar in Machil area of Kupwara. 2 AK 47 rifles, 2 pistols and 4 hand grenades recovered: PRO Defence Srinagar pic.twitter.com/RGekRsVoGZ
— ANI (@ANI) September 25, 2022