जम्मू-कश्मीर: पाकिस्तानी सैनिकों ने लगातार तीसरे दिन किया सीजफायर का उल्लंघन
By भाषा | Published: August 23, 2019 04:50 AM2019-08-23T04:50:42+5:302019-08-23T04:50:42+5:30
जम्मू, 22 अगस्त (भाषा) पाकिस्तानी सैनिकों ने बृहस्पतिवार को लगातार तीसरे दिन संघर्ष विराम का उल्लंघन किया और जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा के पास अग्रिम चौकियों और गांवों में मोर्टार से गोलाबारी और छोटे हथियारों से गोलीबारी की।
भारतीय सेनापाकिस्तानी सैनिकों की कार्रवाई का मुंहतोड़ जवाब दे रही है। एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया, ‘‘पाकिस्तान ने बिना उकसावे के संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए बृहस्पतिवार की रात लगभग आठ बजकर 45 मिनट पर राजौरी जिले के सुंबरबनी सेक्टर में छोटे हथियारों से गोलीबारी और मोर्टार से गोलाबारी की।’’
उन्होंने बताया कि भारतीय सेना इसका मुंहतोड़ जवाब दे रही है और अंतिम सूचना मिलने तक दोनों ओर से गोलीबारी जारी थी।