J&K: पाकिस्तान ने फिर की नापाक हरकत, सीजफायर का उल्लंघन कर LoC पर दागे मोर्टार
By रामदीप मिश्रा | Published: April 12, 2019 10:02 AM2019-04-12T10:02:32+5:302019-04-12T10:04:41+5:30
जम्मू-कश्मीर: बताया जा रहा है कि पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास छोटे हथियारों से फायरिंग और मोर्टार दागे है। वहीं, भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई की है।
पाकिस्तान अपनी हरकतों के बाज नहीं आ रहा है। उसने शुक्रवार (12 अप्रैल) सुबह एक बार फिर सीजफायर का उल्लंघन किया है। मिली जानकारी के अनुसार, जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के सवजियान सेक्टर में सुबह करीब साढ़े आठ बजे सीजफायर का उल्लंघन किया है।
बताया जा रहा है कि पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास छोटे हथियारों से फायरिंग और मोर्टार दागे है। वहीं, भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई की है।
Jammu and Kashmir: Pakistan violated ceasefire in Sawjian sector of Poonch district at about 0830 hours today by resorting to shelling with mortars & firing of small arms along LoC. Indian Army is retaliating.
— ANI (@ANI) April 12, 2019
इससे पहले अप्रैल की शुरुआत में ही पुंछ जिले के मनकोट और कृष्णा घाटी इलाकों में पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लघंन किया था। इस दौरान गोलीबारी में 5 साल की बच्ची की मौत हो गई थी। पाक के सीजफायर के उल्लघंन में भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई की थी। हालांकि पाक की नापाक हरकत की वजह से गोलीबारी में बीएसएफ के एक जवान भी शहीद हो गया था।
इसके अलावा 21 मार्च को राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी जवानों के संघर्ष विराम उल्लंघन में भारतीय सेना का एक जवान शहीद हो गया था। घटना सुंदरबन सेक्टर में की थी, जिसमें भारतीय सेना के 24 साल के राइफलमैन यश पाल शहीद हो गए थे।
आपको बता दें, बालाकोट हमले के बाद से पाकिस्तानी बौखलाया हुआ है और वह एलओसी पर लगातार सीजफायर उल्लंघन कर रहा है। हालांकि भारतीय सेना उसके हर हरकत का मुंहतोड़ जवाब दे रही है। पाकिस्तान जनवरी से नियंत्रण रेखा पर 100 से अधिक बार संघर्ष विराम का उल्लंघन कर चुका है।