जम्मू-कश्मीर: LoC पर दोनों देशों में 'मिनी युद्ध, 8 पाकिस्तान सैनिक ढेर, कई चौकिआं और बंकर ध्वस्त
By सुरेश डुग्गर | Published: April 2, 2019 05:36 PM2019-04-02T17:36:30+5:302019-04-02T17:36:30+5:30
पाकिस्तानी सेना ने एक बार फिर सीजफायर का उल्लंघन कर नियंत्रण रेखा पर शाहपुर, पुखारनी, इंवस बंडर, सार्या, झंगेर और नौशेरा सेक्टर में गोलाबारी शुरू कर रहा है।
एलओसी से सटे पुंछ तथा राजौरी सेक्टर में पाकिस्तानी और भारतीय सेना के बीच हो रहे ‘मिनी युद्ध’ में अभी तक 8 से ज्यादा पाकिस्तानी सैनिकों के मारे जाने की खबर है। दोनों ओर से मध्यम दूरी के तोपखानों का इस्तेमाल किए जाने का नतीजा यह है कि इन दोनों जिलों में सभी स्कूलों को अनिश्तिकाल के लिए बंद करने के साथ ही हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों ही ओर पलायन करने को कहा जा चुका है।
पाकिस्तानी सेना ने एक बार फिर सीजफायर का उल्लंघन कर नियंत्रण रेखा पर शाहपुर, पुखारनी, इंवस बंडर, सार्या, झंगेर और नौशेरा सेक्टर में गोलाबारी शुरू कर रहा है। सूत्रों की माने तो भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के आठ जवान मारे गए हैं। साथ ही पाक की सात चौकियां भी नष्ट हो गई है। सोमवार को भी पाक ने पुंछ के शाहपुर, कीरनी, कस्बा, मंधार, माल्टी, दिगवार और मनकोट सेक्टर में भारतीय सैन्य चोकियों व रिहायशी इलाकों पर भारी गोलाबारी की थी। इसमें एक बीएसएफ का इंस्पेक्टर शहीद हो गया था, एक बच्ची और एक महिला की मौत हो गई थी।
पाकिस्तानी सेना ने गोलाबारी का रेंज बढ़ाते हुए जिले में एलओसी से सात किलोमीटर की दूर रिहायशी क्षेत्रों को निशाना बना कर गोले दागे हैं। इस कारण ग्रामीणों में दहशत बरकरार है। गोलाबारी के भय से लोग घरों में दुबके हुए हैं। लोगों ने बताया कि बांडी चेचियां, सरल, बनवत और नंगाली जैसे क्षेत्रों में करीब 48 साल के बाद पाकिस्तानी सेना ने गोलाबारी की है। इससे पहले इन क्षेत्रों में 1971 में भारत-पाकिस्तान युद्ध के समय गोले गिरे थे।
अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तान भारी हथियारों और 120एमएम के मोर्टार गोलों का इस्तेमाल पुंछ में असैन्य नागरिकों को निशाना बनाने के लिए कर रहा है, जिससे ग्रामीणों में तनाव फैला हुआ है। अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तान की ओर से जारी गोलाबारी के मद्देनजर लोगों को घरों में रहने की सलाह दी गई है। पाकिस्तान ने राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में आज सुबह करीब 11.30 बजे मोर्टार दागे और छोटे हथियारों से गोलीबारी की। भारतीय सेना जवाबी कार्रवाई कर रही है।
पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) से लगे अग्रिम इलाकों पर सोमवार को मोर्टार के गोले दागे थे। घटना के कारण सीमा पर रहने वालों लोगों में भय का माहौल है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यह लगातार पांचवां दिन है जब पाकिस्तान ने पुंछ और राजौरी दोनों जिलों में संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है। सोमवार को पाकिस्तानी सेना ने सुबह करीब 7.40 बजे पुंछ जिले में शाहपुर और करनी सेक्टरों में नियंत्रण रेखा पर मोर्टार के गोले दागे और छोटे हथियारों से गोलीबारी की। भारतीय सेना ने भी जवाबी कार्रवाई की।