सड़क हादसे में जैन मुनि विश्वनाथ सागर का निधन, अज्ञात वाहन ने उनकी ट्राई साइकिल में मार दी थी टक्कर

By भाषा | Published: June 14, 2019 06:48 PM2019-06-14T18:48:55+5:302019-06-14T18:48:55+5:30

जानकारी के अनुसार जैन मुनि कई दिनों से दांता में थे। गुरुवार शाम वह जीजोठ गांव जाने के लिए निकले थे। दांता से निकलते ही झाड़ली तलाई के पास अज्ञात वाहन ने जैन मुनि की ट्राई साइकिल को पीछे से टक्कर मार दी।

Jain Muni Vishwanath Sagar death in road accident | सड़क हादसे में जैन मुनि विश्वनाथ सागर का निधन, अज्ञात वाहन ने उनकी ट्राई साइकिल में मार दी थी टक्कर

अज्ञात वाहन ने जैन मुनि विश्वनाथ सागर की ट्राई साइकिल को टक्कर मार दी थी, हादसे के कारण उनका निधन हो गया। (फाइल फोटो)

सड़क हादसे में घायल जैन मुनि विश्वनाथ सागर का गुरुवार देर शाम निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार को दांता में किया गया जहां बड़ी संख्या में लोगों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी।

जानकारी के अनुसार जैन मुनि कई दिनों से दांता में थे। गुरुवार शाम वह जीजोठ गांव जाने के लिए निकले थे। दांता से निकलते ही झाड़ली तलाई के पास अज्ञात वाहन ने जैन मुनि की ट्राई साइकिल को पीछे से टक्कर मार दी।

उनके तीन सेवादारों ने उन्हें संभाला और उपचार के लिए दांता सीएचसी पहुंचाया। वहां से जैन मुनि को गंभीर अवस्था में जयपुर के लिए रैफर किया गया लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। शुक्रवार को जैन मुनि का शव दांता लाया गया और उनका अंतिम संस्कार किया गया।

Web Title: Jain Muni Vishwanath Sagar death in road accident

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे