कोरोना काल में ITBP के जवानों ने बनाया रिकॉर्ड, 22 हजार फीट ऊंची चोटी लियो पारगिल पर फहराया तिरंगा

By पल्लवी कुमारी | Published: September 2, 2020 02:46 PM2020-09-02T14:46:06+5:302020-09-02T14:46:06+5:30

इंडो-तिब्बत बॉर्डर पुलिस (ITBP) के मुताबिक लियो पारगिल (Leo Pargil mountain) भारत में मौजूद उन चोटियों में से एक है, जिनपर चढ़ना काफी मुश्किल है। ITBP के 12 जवानों ने इस शिखर पर फतह हासिल की है।

ITBP successfully climbed Leo Pargil mountain to record first such ascent during COVID-19 | कोरोना काल में ITBP के जवानों ने बनाया रिकॉर्ड, 22 हजार फीट ऊंची चोटी लियो पारगिल पर फहराया तिरंगा

तस्वीर स्त्रोत- ट्विटर ITBP

Highlightsलियो पारगिल की चोटी हिमाचल प्रदेश की तीसरी सबसे ऊंची चोटी है। ITBP के 12 सदस्यों में शामिल प्रदीप नेगी ने दूसरी बार लियो पारगिल चोटी पर फतह किया है।

नई दिल्ली: कोरोना वायरस महामारी के काल में इंडो-तिब्बत बॉर्डर पुलिस (ITBP) के पर्वतारोहियों ने एक नया रिकॉर्ड बनाया है। कोरोना काल में इन पर्वतारोहियों ने हिमाचल प्रदेश में स्थित लियो पारगिल चोटी पर चढ़ाई की है। जिसकी उंचाई 22,222 फीट है। कोरोना महामारी के दौरान यह पहली चढ़ाई है। ITBP की इस टीम में 16 सदस्य थे। जिसमें से 12 सदस्यों ने सफलतापूर्वक पारगिल चोटी पर चढ़ाई की। ये 12 लोग 31 अगस्त को इस चोटी पर पहुंचे थे। 

ITBP ने अपने जवानों का शिखर पर पहुंचकर भारतीय तिरंगा लहराने वाला वीडियो भी जारी किया है। इसमें जवान भारत माता की जय, हर हर महादेव और आईटीबीपी की जय के नारे लगा रहे हैं। ITBP की टीम के 16 लोगों ने शिमला से अपना सफर शुरू किया था लेकिन पारगिल चोटी पर 12 लोग ही पहुंचे। 

रिपोर्ट के मुताबिक इस टीम को डेप्टी कमांडेंट कुलदीप सिंह और डेप्टी लीडर धर्मेंद्र लीड कर रहे थे। इस टीम में प्रदीप नेगी भी शामिल हैं, जिन्होंने पहले भी इस चोटी पर चढ़ाई की है। प्रदीप नेगी ITBP में हेड कॉन्सटेबल हैं। प्रदीप इससे पहले दो बार सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर भी फतह हासिल कर चुके हैं। 

लियो पारगिल की चोटी हिमाचल प्रदेश की तीसरी सबसे ऊंची चोटी है। यह चोटी पूरी तरह बर्फ से ढकी हुई है। यह हिमाचल प्रदेश के दूरस्थ लाहौल स्पीति जिले में स्थित है। इस चोटी पर ऑक्सीजन काफी कम है। ITBP को सबसे योग्य और कठिन बल के रूप में जाना जाता है। 

Web Title: ITBP successfully climbed Leo Pargil mountain to record first such ascent during COVID-19

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे