हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में सप्ताहांत लॉकडाउन लागू करने का निर्णय लिया गया

By भाषा | Published: April 21, 2021 01:06 AM2021-04-21T01:06:43+5:302021-04-21T01:06:43+5:30

It was decided to implement weekend lockdown in Kangra, Himachal Pradesh. | हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में सप्ताहांत लॉकडाउन लागू करने का निर्णय लिया गया

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में सप्ताहांत लॉकडाउन लागू करने का निर्णय लिया गया

शिमला, 20 अप्रैल हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला प्रशासन ने कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के प्रयास के तहत इस सप्ताह से सप्ताहांत लॉकडाउन लागू करने का निर्णय किया है। मंगलवार को यहां जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई है।

प्रशासन ने रोजाना रात आठ बजे से सुबह छह बजे के बीच लोगों की आवाजाही पर भी पाबंदी लगा दी है।

कांगड़ा के जिलाधिकारी राकेश प्रजापति ने सीआरपीसी की धारा 144 लागू करने का आदेश जारी करते हुए कहा कि हर शनिवार और रविवार को पूर्ण लॉकडाउन लागू रहेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: It was decided to implement weekend lockdown in Kangra, Himachal Pradesh.

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे