यह हम सबकी जिम्मेदारी है कि संविधान सिर्फ कागज ना बन जाए: राहुल

By भाषा | Published: November 26, 2021 01:16 PM2021-11-26T13:16:39+5:302021-11-26T13:16:39+5:30

It is the responsibility of all of us that the Constitution does not become just a paper: Rahul | यह हम सबकी जिम्मेदारी है कि संविधान सिर्फ कागज ना बन जाए: राहुल

यह हम सबकी जिम्मेदारी है कि संविधान सिर्फ कागज ना बन जाए: राहुल

नयी दिल्ली, 26 नवंबर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने संविधान दिवस की शुभकामानएं देते हुए शुक्रवार को कहा कि यह सबकी जिम्मेदारी है कि संविधान सिर्फ कागज न बनकर रह जाए।

उन्होंने संविधान की प्रस्तावना को साझा करते हुए ट्वीट किया, ‘‘न्याय व अधिकार सबके लिए एक समान होने चाहिए, ताकि संविधान सिर्फ़ काग़ज़ ना बन जाए- ये हम सबकी ज़िम्मेदारी है। देश के संविधान दिवस पर सभी को शुभकामनाएं।’’

ज्ञात हो कि संविधान दिवस 26 नवंबर को मनाया जाता है, क्योंकि 1949 में इसी दिन संविधान सभा ने भारत के संविधान को अंगीकार किया था। संविधान दिवस की शुरुआत 2015 से की गई थी। भारत का संविधान 26 जनवरी, 1950 को लागू हुआ था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: It is the responsibility of all of us that the Constitution does not become just a paper: Rahul

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे